JAC 10th Result 2021: JAC 10वीं के परिणाम घोषित, यहां देखें रिजल्‍ट jac.nic.in

JAC Class 10th Result 2021 jac.jharkhand.gov.in जैक बोर्ड 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। सूबे के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने रिजल्ट जारी किया। बता दें कि रिजल्ट जारी करने से पहले रिजल्ट में त्रुटियों की जांच की गई।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 12:50 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 05:32 PM (IST)
JAC 10th Result 2021: JAC 10वीं के परिणाम घोषित, यहां देखें रिजल्‍ट jac.nic.in
JAC Class 10th Result 2021: JAC 10वीं के परिणाम घोषित, यहां देखें jac.nic.in। जागरण

रांची, जासं। झारखंड के चार लाख से अधिक विद्यार्थियों का इंतजार अब खत्‍म हो गया है। कुछ ही देर पहले झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानि जैक 10वीं का रिजल्‍ट जारी कर दिया। सूबे के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने रिजल्ट जारी किया। विद्यार्थी वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर रिजल्ट देख सकते हैं। इधर, रिजल्ट जारी करने के बाद उनके सफल छात्र-छात्राओं को बधाई भी दिया। मौके पर उन्होंने कहा कि अगले दो सालों में प्रदेश के सरकारी स्कूल निजी स्कूलों की बराबरी करेंगे। इससे पहले जैक अध्यक्ष अरविंद प्रसाद सिंह ने दोपहर 3 बजे रिजल्ट जारी करने की घोषणा की थी।

अरविंद प्रसाद सिंह ने बताया थकि शिक्षा मंत्री 3:00 बजे जैक बोर्ड आएंगे एवं रिजल्ट की विधिवत घोषणा करेंगे। दसवीं में राज्य भर के करीब 4 लाख विद्यार्थी हैं। इधर, 12वीं का रिजल्ट भी 31 जुलाई तक जारी कर दिया जाएगा। इसकी तैयारी अंतिम चरण में है। बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण इस बार दसवीं और 12वीं की परीक्षा नहीं ली गई है। आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर विद्यार्थियों को रिजल्ट दिया जाएगा। बता दें कि 26 जुलाई तक प्रैक्टिकल परीक्षा कंप्लीट कर ली गई थी।

जैक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रिजल्ट तैयार है। फिलहाल जारी करने से पहले रिजल्ट को एक बार जांचा जा रहा है। ताकि त्रुटियां ना हो। जांच में अगर किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं मिलती है तो जैक की वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। वहीं, अगर गड़बड़ी मिलती है तो 24 घंटे के भीतर इसकी त्रुटियों को सुधार कर इसे शुक्रवार को जारी किया जाएगा। बता दें कि इस साल मैट्रिक में 4.25 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए हैं।

इधर, झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल की दसवीं की परीक्षा में सफलता अर्जित करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

यह भी पढ़ें: JAC 10th Result 2021: मैट्रिक रिजल्‍ट में गिरिडीह का परचम, रांची चौथे स्थान पर; जानें जिलों का हाल

यह भी पढ़ें: JAC 10th Result: रिकॉर्ड 95.93% रहा मैट्रिक का परिणाम, छात्रों के मुकाबले छात्राओं ने मारी बाजी

chat bot
आपका साथी