JAC 12th Result 2021: पिछले वर्ष से बेहतर रह सकते हैं जैक 12वीं के नतीजे, निगाहें घड़ी सुईयों पर टिकी

जैक की ओर से आज 12वीं के नतीजे घोषित किए जाने वाले हैं। आज दोपहर तीन बजे शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो 12वीं के छात्रों का रिजल्ट जारी कर सकते हैं। बता दें कि इससे पहले गुरुवार को जैक की ओर से दसवीं का रिजल्ट जारी किया गया।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 12:14 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 12:14 PM (IST)
JAC 12th Result 2021: पिछले वर्ष से बेहतर रह सकते हैं जैक 12वीं के नतीजे, निगाहें घड़ी सुईयों पर टिकी
JAC 12th Result 2021: पिछले वर्ष से बेहतर रह सकते हैं जैक 12वीं के नतीजे। जागरण

रांची, जासं । झारखंड अधिवद्य परिषद रांची यानि जैक की ओर से आज 12वीं के नतीजे घोषित किए जाने वाले हैं। आज दोपहर तीन बजे शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो 12वीं के छात्रों का रिजल्ट जारी कर सकते हैं। बता दें कि इससे पहले गुरुवार को जैक की ओर से दसवीं का रिजल्ट जारी किया गया। इस बार सबसे अधिक छात्राओं को सफलता मिला। छात्राओं को परीक्षा परिणाम 95.96 प्रतिशत रहा। वहीं, छात्रों का पास प्रतिशत 95.90 प्रतिशत रहा। इससे यह उम्मीद की जा रही है। इस बार 12 वीं का परिणाम पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर रहने वाला है।

वर्ष 2020 में झारखण्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में कला में 82.07%, विज्ञान में 59.72% और वाणिज्य में 77.37% छात्र सफल हुए थे। पिछले वर्ष परिणाम राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो द्वारा घोषित किये थे। झारखण्ड बोर्ड ने इस वर्ष तीनों ही संकायों – आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के लिए इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम एक साथ घोषित किये थे।

chat bot
आपका साथी