JAC 12th Result 2020: साइंस में 59%, कॉमर्स में 77%, आर्ट्स में 82% पास, यहां देखें जैक 12वीं बोर्ड का रिजल्‍ट, jac.jharkhand.gov.in

JAC 12th Result 2020 झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने शुक्रवार को जैक कार्यालय में इंटरमीडिएट का रिजल्‍ट जारी किया।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 08:30 PM (IST) Updated:Sat, 18 Jul 2020 08:49 AM (IST)
JAC 12th Result 2020: साइंस में 59%, कॉमर्स में 77%, आर्ट्स में 82% पास, यहां देखें जैक 12वीं बोर्ड का रिजल्‍ट, jac.jharkhand.gov.in
JAC 12th Result 2020: साइंस में 59%, कॉमर्स में 77%, आर्ट्स में 82% पास, यहां देखें जैक 12वीं बोर्ड का रिजल्‍ट, jac.jharkhand.gov.in

रांची, जासं। JAC 12th Result 2020 झारखंड बोर्ड, जैक आज इंटर का रिजल्‍ट जारी कर दिया है। JAC 12th Result 2020 में साइंस में 59%, कॉमर्स में 77, आटर्स में 82% छात्रों ने उर्तीर्ण हासिल की है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल के इंटर परीक्षा का परिणाम शुक्रवार शाम 5 बजे घोषित किया। शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो की ओर से परिणाम की घोषणा कर दी गई। झारखंड बोर्ड ने आज एक साथ विज्ञान, कला और वाणिज्य तीनों संकायों के परीक्षा परिणाम घोषित किए हैं। इस बार इंटर विज्ञान में 59%, वाणिज्य में 77.37%, कला 82.53 %, छात्र सफल रहे हैं। विज्ञान में 75638 छात्रों में 44626 छात्रों ने उत्‍तीर्णता प्राप्‍त की है। इस साल 17441 प्रथम श्रेणी में, 25735 द्वितीय श्रेणी में और 1406 छात्र तृतीय श्रेणी में सफल हुए हैं।

साइंस : स्टेट टॉप 10 की सूची

नाम - स्कूल - अंक

1. अमित कुमार - +2 एसआरएसएसआर हाई स्कूल, सुरिया, गिरीडीह - 457 2. नीतीश कुमार केशरी - इंटर साइंस कॉलेज, हजारीबाग - 452 3. मुकेश कुमार - मारवाड़ी कॉलेज, रांची - 451 3. तपस्वी मित्तल - संत जेवियर कॉलेज, रांची - 451 3. रमा कुमारी दुबे - संत जेवियर कॉलेज, रांची - 451 4. सूरज कुमार - संत जेवियर कॉलेज, रांची - 449 4. रुपेश कुमार यादव - इंटर साइंस कॉलेज, हजारीबाग - 449 4. राहुल मंडल - नाला इंटरमीडिएट कॉलेज, नाला - 449 5. लक्ष्मी कुमारी - उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची - 448 5. नेहा कुमारी - इंटर साइंस कॉलेज, हजारीबाग - 448 5. सूरज देव मेहता - इंटर साइंस कॉलेज, हजारीबाग - 448 5. अमन कुमार - इंटर +2 स्कूल, गोड्डा - 448 6. सुभम कुमार - इंटर साइंस कॉलेज, हजारीबाग - 447 7. गौरव कुमार - संत जेवियर कॉलेज, रांची - 446 7. सचिन कुमार महतो - इंटर साइंस कॉलेज, हजारीबाग - 446 7. मनीष प्रसाद - इंटर साइंस कॉलेज, हजारीबाग - 446 8. ऋतिक राज - इंटर साइंस कॉलेज, हजारीबाग - 445 9. शशांक राज - संत जेवियर कॉलेज, रांची - 443 9. अमीषा कुमारी गुप्ता - उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची - 443 9. सुबोध कुमार - इंटर साइंस कॉलेज, हजारीबाग - 443 9. रोजी परवीन - एसएस +2 हाई स्कूल, बोकारो - 443 10. आर्यन राज - संत जेवियर कॉलेज, रांची - 442 10. दिगंबर कुमार - संत जेवियर कॉलेज, रांची - 442 10. विशाल कुमार मेहता - इंटर साइंस कॉलेज, हजारीबाग - 442 10. बिपिन साव - इंटर साइंस कॉलेज, हजारीबाग - 442 10. रंजीत दांगी - इंटर साइंस कॉलेज, हजारीबाग - 442

JAC 12th Result 2020 DECLARED विज्ञान में 59% वाणिज्य में 77.37% कला 82.53 %

इससे पहले जैक की ओर से कहा गया है कि शिक्षा मंत्री के उपलब्‍ध नहीं रहने के कारण JAC 12th Result 2020  जैक का रिजल्‍ट अब दोपहर एक बजे के बजाय शाम पांच बजे जारी किया गया।

स्टेट टॉपर -कॉमर्स

1. शुभम कुमार ठाकुर- संत जेवियर रांची- 2. रुपा कुमारी- प्लस टू चुन्नीलाल उवि लोहरदगा- 448 3. अंकिता अग्रवाल- उर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची- 445 4.सबा परवीन- उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची- 443 5. जीतू सिंह- जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज- 438 6.उज्ज्वल कुमार- संत जेवियर रांची - 437 7.रीमा कुमारी -उर्सुलाइन इंटर कॉलेज- 436 8. शिवानी कुमारी-उर्सुलाइन इंटर कॉलेज- 435 8. श्रुति कुमारी- उर्सुलाइन इंटर कॉलेज- 435 9. शफीक यासमीन- उर्सुलाइन इंटर कॉलेज- 433 10. अंकिता- उर्सुलाइन इंटर कॉलेज- 432

आर्ट्स : स्टेट टॉप 10 की सूची

नाम - स्कूल - अंक 1. नंदिता हरिपाल - जमशेदपुर विमेंस कॉलेज, जमशेदपुर - 419 2. प्रेरणा राज - रांची विमेंस कॉलेज - 418 2. ज्योति कुमारी - उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची - 418 3. सुजाता कुमारी - बीपीएम +2 हाई स्कूल बुढमा माइंस, जमशेदपुर - 416 4. मनीषा कुमारी - संत जेवियर कॉलेज, रांची - 415 4. प्रियंका सोरेन - उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची - 415 5. इंदु कुमारी - निर्मला कॉलेज, रांची - 414 6. स्वाति कुमारी - उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची - 412 7. अर्चना बनसाइर - उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची - 411 7. किरण कुमारी मेहता - उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची - 411 8. मुस्कान तबस्सुम - मारवाड़ी विमेंस कॉलेज - 410 8. श्रुति मुस्कान - संत जेवियर कॉलेज, रांची - 410 9. नंदिता सिंह - उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची - 409 10. वर्षा कुमारी - संत अन्ना इंटरमिडिएट कॉलेज - 408 10. गरीमा कुमारी - संत अन्ना इंटरमिडिएट कॉलेज - 408 10. रहीला परवीन - संत इग्नातुस इंटर कॉलेज, गुमला - 408

जैक ने अपने संदेश में कहा है कि - अभी-अभी मंत्री जी ने जैक कार्यालय में सूचना उपलब्ध कराई है कि वे  5:00 बजे उपलब्ध रहेंगे और कुछ कारणों से वह 1:00 बजे नहीं रह सकेंगे। वे इंटर का रिजल्‍ट शाम 5 बजे जारी करेंगे। जैसा कि शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने जैक को निर्देशित किया गया है, इंटरमीडिएट साइंस, आटर्स और कॉमर्स परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा आज दोपहर 1 बजे के बजाय अब शाम 5 बजे होगी। कुछ अनपेक्षित परिस्थितियों के कारण दोपहर एक बजे रिजल्‍ट का प्रकाशन रद कर दिया गया है।

बहरहाल झारखंड के 2.34 लाख छात्रों का इंतजार खत्‍म होने को है। आज झारखंड एकेडमिक काउंसिल, जैक 12वीं बोर्ड का रिजल्‍ट जारी कर रहा है। शाम 5 बजे जैक कार्यालय में ऑनलाइन रिजल्‍ट जारी किए जाएंगे। हालांकि पहले दोपहर एक बजे ही परीक्षाफल जारी किए जाने की घोषणा की गई थी। छात्र अपना परीक्षाफल झारखंड अधिविद्य परिषद की आधिकारिक वेबसाइट  jac.jharkhand.gov.in पर देख सकते हैं। इस बार जैक की ओर से झारखंड इंटर के तीनों संकाय, यथा साइंस, आटर्स और कॉमर्स के नतीजे एक साथ जारी किया जा रहा है।

झारखंड एकेडमिक काउंसिल की वर्ष 2020, इंटर की परीक्षा का रिजल्ट आज जारी हो रहा है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के इंटर साइंस, आटर्स और कॉमर्स का रिजल्ट शुक्रवार को शाम 5 बजे शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने जैक कार्यालय से जारी किया। रिजल्ट जारी होने पर इसे जैक की वेबसाइट  jac.jharkhand.gov.in  के साथ दैनिक जागरण के वेबसाइट Jharkhand12Jagranjosh.com पर देखा जा सकेगा। इस साल इंटर की परीक्षा 11 से 28 फरवरी 2020 तक कुल 470 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी। 

लाखों छात्रों के लिए आज अहम दिन है। शुक्रवार, 17 जुलाई को झारखंड बोर्ड, जैक 12वीं कक्षा का रिजल्‍ट जारी कर रहा है। इंटर साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के नतीजे एक साथ प्रकाशित किए जा रहे हैं। झारखंड एकेडमिक काउंसिल के अध्‍यक्ष डॉ अरविंद कुमार सिंह और झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो शाम 5 बजे जैक कार्यालय में रिजल्‍ट जारी करेंगे। बीते दो माह के से अपना रिजल्‍ट जानने को उत्‍सुक छात्र अपना परीक्षाफल jac.jharkhand.gov.in पर ऑनलाइन देख सकेंगे।

झारखंड अधिविद्य परिषद, जैक झारखंड बोर्ड इंटर का रिजल्ट शुक्रवार को जैक कार्यालय से जारी करेगा। शाम 5 बजे शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो जैक कार्यालय में परीक्षाफल जारी करेंगे। रिजल्ट जारी होने पर इसे जैक की वेबसाइट  jac.jharkhand.gov.in पर देखा जा सकेगा। इस साल इंटर की परीक्षा 11 से 28 फरवरी तक कुल 470 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

इंटर में कुल 2,34,363 परीक्षार्थी हुए शामिल

जैक सचिव महीप कुमार सिंह ने बताया रिजल्ट तीनों संकाय का एक साथ निकाला जाएगा। इंटर में कुल 2,34,363 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसमें साइंस संकाय में 76585 कॉमर्स में 28515 और आर्ट्स में 129263 परीक्षार्थी है। सबसे अधिक परीक्षार्थी रांची से हैं। इनकी संख्या 32960 है। 

इसके बाद पलामू, हजारीबाग, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, गिरिडीह और बोकारो जिले से परीक्षार्थियों की संख्या अधिक है। मालूम हो कि जैक दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस महामारी को लेकर देशभर में लागू लाॅकडाउन के बाद से मैट्रिक के साथ-साथ आठवीं, नौवीं और 11वीं का रिजल्ट जारी कर चुका है।

रिजल्ट जारी करने वाला झारखंड 17वां स्टेट

झारखंड एकेडमिक काउंसिल शुक्रवार को 12वीं के साइंस व कॉमर्स का रिजल्ट जारी करेगा। शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो शाम के 5 बजे जैक सभागार में रिजल्ट जारी करेंगे। वर्ष 2020 की 12वीं का रिजल्ट जारी करने वाला झारखंड 17वां राज्य होगा। इससे पहले 16 राज्यों के बोर्ड ने रिजल्ट जारी कर दिया है। सबसे पहले बिहार बोर्ड ने लॉक डाउन से एक दिन पहले 24 मार्च को 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था। एक दिन पहले 16 जुलाई को तमिलनाडु व महाराष्ट्र बोर्ड का रिजल्ट आया था। जैक की 12वीं का रिजल्ट वेबसाइट- jac.jharkhand.gov.in पर देख सकते हैं।

किस स्टेट बोर्ड का कब आया रिजल्ट

स्टेट बोर्ड- रिजल्ट जारी की तिथि बिहार- 24 मार्च गुजरात-17 मई नागालैंड- 30 मई आंध्र प्रदेश- 12 जून हिमाचल प्रदेश-18 जून छत्तीसगढ़- 23 जून असाम- 25 जून गोवा-26 जून उत्तर प्रदेश-27 जून जम्मू कश्मीर-28 जून राजस्थान- 8 जुलाई मेघालय- 13 जुलाई मिजोरम- 14 जुलाई कर्नाटक- 14 जुलाई केरल- 15 जुलाई तमिलनाडु- 16 जुलाई महाराष्ट्र- 16 जुलाई पश्चिम बंगाल- 17 जुलाई

झारखंड से सटे तीन राज्यों का आ चुका है रिजल्ट

झारखंड के पांच पड़ोसी राज्यों में से तीन बिहार, छत्तीसगढ़ व उत्तर प्रदेश ने रिजल्ट जारी कर दिया है। शुक्रवार को झारखंड के साथ पश्चिम बंगाल बोर्ड का भी 12वीं का रिजल्ट जारी होगा। इसके बाद केवल ओडिशा बचेगा। इससे पहले वर्ष 2019 में इन पांचों राज्य में से केवल उतर प्रदेश का ही रिजल्ट झारखंड से पहले जारी हुआ था।

इस कारण हुआ विलंब

जैक अध्यक्ष डॉ. अरविंद प्रसाद सिंह ने बताया कि रिजल्ट जारी करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। 12वीं की परीक्षा में कुल 234363 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसमें साइंस के 76585 व कॉमर्स के 28515 व आटर्स के 129263 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा 11 फरवरी से शुरू हो कर 28 फरवरी तक चला था। बीते वर्ष जैक का 12वीं का  रिजल्ट 15 मई को जारी किया गया था।

इस बार लॉक डाउन के कारण उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन देर से शुरू हुआ। इसके अलावा पहले तय हुआ था कि साइंस व कॉमर्स का रिजल्ट एक साथ व आर्ट्स का बाद में जारी किया जाएगा, लेकिन अब एक साथ ही तीनों का रिजल्ट जारी करने का फैसला हुआ। इस कारण रिजल्ट में विलंंब हुआ। वैसे जैक ने 10वीं का रिजल्ट सीबीएसई व सीआइएससीई बोर्ड से पहले 8  जुलाई को जारी कर दिया था।

chat bot
आपका साथी