JAC 10th Result: छात्रों के मुकाबले छात्राओं ने मारी बाजी, रिकॉर्ड 95.93% रहा मैट्रिक का परिणाम

JAC 10th Result Jharkhand Board Result 10वीं में 433517 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। छात्रों के मुकाबले छात्राओं ने बाजी मारी। 0.06 प्रतिशत अधिक लड़कियां सफल रहीं। आज दोपहर बाद 3 बजे झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने रिजल्‍ट जारी किया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 03:40 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 10:13 PM (IST)
JAC 10th Result: छात्रों के मुकाबले छात्राओं ने मारी बाजी, रिकॉर्ड 95.93% रहा मैट्रिक का परिणाम
JAC 10th Result, Jharkhand Board Result दोपहर बाद 3 बजे झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने रिजल्‍ट जारी किया।

रांची, जासं। झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्‍ट जारी कर दिया गया है। आज दोपहर बाद 3 बजे झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने रिजल्‍ट जारी किया। झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से गुरुवार को मैट्रिक का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। विद्यार्थी jac,nic.in पर रिजल्‍ट देख सकते हैं। इस बार रिकॉर्ड 95.93 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे हैं। लड़कों के मुकाबले लड़कियों ने बाजी मारी है। छात्रों से 0.06 प्रतिशत अधिक छात्राएं सफल रहीं। पिछले साल की अपेक्षा लगभग 20 प्रतिशत अधिक छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं।

270931 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी, 133924 द्वितीय तथा 11069 तृतीय श्रेणी में सफल हुए हैं। 95.90 प्रतिशत छात्र तथा 95.96 प्रतिशत छात्राएं सफल हुए हैं। सभी डिवीजन में दक्षिणी छोटानागपुर के डिवीजन का रिजल्ट सबसे बेहतर रहा है। यहां का रिजल्ट 96.87 रहा है। रांची में कुल 25135 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। इसमें 11683 छात्र और 13452 छात्राएं हैं जबकि 10911 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी से परीक्षा पास की है। इसमें 5148 छात्र और 5763 छात्राएं हैं। रांची जिले में 579 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं।

रांची जिले का ओवरऑल रिजल्ट 97.17% है। पिछले साल के मुकाबले रांची का परसेंटेज 17 प्रतिशत अधिक है। इसमें 96.784 प्रतिशत छात्रों को सफलता मिली है। वहीं 97.5 छात्राओं को रांची जिले में सफलता मिली है। पूरे राज्य में रांची जिला चौथे स्थान पर रहा है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि जिस प्रकार रिजल्ट तय समय पर दे दिया गया है, उसी प्रकार एफिडेविट दीजिए कि 2 सालों में प्रदेश का सरकारी स्कूल निजी स्कूल की बराबरी करेगा। यह बातें उन्होंने जैक अध्यक्ष से कही। उन्होंने कहा कि शिक्षक, अधिकारी व अभिभावक के सामूहिक प्रयास से ही सरकारी शिक्षा स्कूलों की स्थिति बेहतर होगी।

98.60 अंकों के साथ विवेक दत्ता बना स्टेट टॉपर, पूजा सेकेंड टॉपर

नाम - स्कूल व प्राप्तांक (प्रतिशत में)

विवेक कुमार -अपग्रेडेड हाई स्कूल, ब्राह्मण द्वारका, बोकारो-98.6

पूजा कुमारी, पीएनडी जैन हाई स्कूल, गिरिडीह- 98

सरस्वती कुमारी, राम रूद्र हाई स्कूल, चास, बोकारो- 97.60

शुभम कुमार महतो, आरटीसी पब्लिक स्कूल, मुरी-97.40

कृष्ण सिंह मुरा, आरटीसी पब्लिक स्कूल, मुरी- 97.40

पियूस कुमार, हाईस्कूल तिसरी ब्रह्मसरिया, गिरिडीह-97.40

आरची कुमारी, संत चार्ली हाई स्कूल, लोहरदगा, 97.40

श्रुति कुमारी, पीएनडी जैन हाई स्कूल, गिरिडीह, 97.20

कुमारी नीलू, पीएनी जैन हाई स्कूल, गिरिडीह, 97.20

कल्पना कुमारी, एसएस गर्ल्‍स हाई स्कूल चतरा-97.20

विक्की कुमार मंडल, सनरेज हाई स्कूल, देवघर-97.20

यह भी पढ़ें: JAC 10th Result 2021: मैट्रिक रिजल्‍ट में गिरिडीह का परचम, रांची चौथे स्थान पर; जानें जिलों का हाल

यह भी पढ़ें: JAC Class 10th Result 2021: JAC 10वीं के परिणाम घोषित, यहां देखें jac.nic.in

chat bot
आपका साथी