JAC 10th Result 2021 Topper: ऑटो चालक के बेटे ने लहराया परचम, बना स्कूल का तीसरा टॉपर

JAC 10th Result 2021 Topper Jharkhand Board Result पेशे से नीतेश के पिता ऑटो चालक हैं और उनकी मेहनत का फल आज उन्हें देखने को मिला। नीतेश बताते हैं कि ऑफलाइन पढ़ाई बंद होने की वजह से ऑनलाइन में खर्च बढ़ गया था।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 10:03 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 10:09 PM (IST)
JAC 10th Result 2021 Topper: ऑटो चालक के बेटे ने लहराया परचम, बना स्कूल का तीसरा टॉपर
JAC 10th Result 2021 Topper, Jharkhand Board Result नीतेश कुमार अपने माता-पिता के साथ।

रांची, जासं। आगे बढ़ने की तमन्ना हो तो कोई भी बाधा समस्या नहीं बन सकती है। इसी कड़ी में निर्मला कांवेंट हाई स्कूल के छात्र नीतेश कुमार ने स्कूल में तीसरा स्थान लाकर अपने माता-पिता का नाम रौशन किया है। पेशे से नीतेश के पिता ऑटो चालक हैं और उनकी मेहनत का फल आज उन्हें देखने को मिला। नीतेश बताते हैं कि ऑफलाइन पढ़ाई बंद होने की वजह से ऑनलाइन में खर्च बढ़ गया था।

फिर भी उनके पिताजी ने कभी भी पढ़ाई को बाधित नहीं होने दिया, बल्कि उसे हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहे। नीतेश बताते हैं कि अब वे संत जेविरयर कॉलेज में दाखिला लेंगे और कॉमर्स में अपनी पढ़ाई पूरी करेंगे। इसके बाद सीए कर वे अपने माता-पिता की सेवा करना चाहते हैं।

मारवाड़ी प्लस टू स्कूल के 184 विद्यार्थियों को मिली प्रथम श्रेणी

मारवाड़ी प्लस टू स्कूल के 231 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें 184 प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। 45 विद्यार्थियों को दूसरा स्थान हासिल हुआ। दो विद्यार्थियों को औसत अंक मिले।

विवेक कुमार बर्णवाल 94.4

अंकित कुमार  90.4

कृष्णा कुमार यादव 87.8

'स्कूल का रिजल्ट संतोषजनक रहा है। कोरोना काल में भी विद्यार्थियों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। मोबाइल, इंटरनेट और डाटा की समस्याओं से बच्चे और अभिभावक जूझ रहे थे। काफी बच्चे ऑनलाइन कक्षाओं से वंचित भी रहे थे। सभी को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं।' -आशीष कुमार, प्रभारी प्राचार्य।

योगदा सत्संग विद्यालय का शत प्रतिशत रिजल्ट, 124 आए प्रथम

योगदा सत्संग विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के 140 विद्यार्थी 10वीं में थे। इसमें 124 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में पास हुए जबकि 16 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी से पास हुए। 89.20 अंकों के साथ अपर्णा कुमारी, अंकिता कुमारी वर्मा प्रथम, अमृता कुमारी और खुशी कुमारी को 88.60, जबकि महक कुमारी को 87.60 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण शुक्ला ने सफल विद्यार्थी को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी।

chat bot
आपका साथी