JAC 10th Result 2021 Topper: बिना कोचिंग और ट्यूशन के राजश्री ने पाया रांची में 9वां स्थान

JAC 10th Result 2021 Topper Jharkhand Board Result राजश्री ने 10वीं में 95.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। उनके सभी विषयों में 90 से ज्यादा नंबर आए हैं। राजश्री आगे की पढ़ाई करके कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहती हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 09:46 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 09:54 PM (IST)
JAC 10th Result 2021 Topper: बिना कोचिंग और ट्यूशन के राजश्री ने पाया रांची में 9वां स्थान
JAC 10th Result 2021 Topper, Jharkhand Board Result राजश्री ने 10वीं में 95.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।

रांची, जासं। रांची में उर्सुलाइन स्कूल में दसवीं की छात्रा राजश्री कुमारी ने रांची में 9वां स्थान प्राप्त किया है। राजश्री का घर थड़पखना में है। उनके पिता की पूजा सामग्री की दुकान है। राजश्री के पिता ओम प्रकाश प्रसाद और मां मिंकू देवी दोनों मिलकर दुकान संभालते हैं। उनके परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। इसलिए राजश्री कभी ट्यूशन और कोचिंग नहीं कर पाई। मगर उन्होंने अपनी पढ़ाई में अभाव को कभी बाधा नहीं बनने दिया। राजश्री बताती हैं कि स्कूल के शिक्षकों ने उनकी काफी मदद की।

राजश्री ने 95.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। उनके सभी विषयों में 90 से ज्यादा नंबर आए हैं। राजश्री चाहती हैं कि वह आगे की पढ़ाई करके कंप्यूटर इंजीनियर बने। उनके पिता ओमप्रकाश ने बताया कि राजश्री को पढ़ाई करते देखकर उन्हें काफी संतोष होता है। उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि आने वाले कल में मेरी बेटी सरस्वती की मदद से मेरी घर की गरीबी दूर होगी। मेरी बेटी जहां तक पढ़ेगी, उसे वहां तक पढ़ाऊंगा।

आरटीसी ग्राम विकास विद्यालय के सभी परीक्षार्थी पास

आरटीसी ग्राम विकास विद्यालय में बच्चों का शत प्रतिशत रिजल्ट रहा है। स्कूल में 86.40 प्रतिशत अंक के साथ लवली ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं रेशम और अनीषा 81 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रही। जबकि स्कूल में तृतीय स्थान पर नारायण महतो रहे।

निर्मला कान्वेंट के सभी परीक्षार्थी हुए पास

निर्मला कॉन्वेंट हाई स्कूल, एदलहातू की दसवीं कक्षा के सभी परीक्षार्थी पास हो गए। विद्यालय के सभी विद्यार्थी ने डिस्टिंक्शन से ऊपर अंक प्राप्त किया है।

निर्मला कान्वेंट के टॉप 3

1. योगेश कुमार - 91.20 प्रतिशत

2. रेशम कुमारी 89.20 प्रतिशत

3. नीतीश कुमार 87.80 प्रतिशत

'परीक्षार्थियों ने उम्मीद के मुताबिक अंक प्राप्त किए हैं। विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन के प्रति विद्यालय परिवार  आश्वस्त था। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शत-प्रतिशत रिजल्ट रहा। विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर बधाई और उनके उज्जवल भविष्य का कामना करता हूं।' -विजय कुमार शर्मा, प्राचार्य, निर्मला कान्वेंट हाई स्कूल।

chat bot
आपका साथी