IRCTC Indian Railways: रांची से पटना तक छठ पूजा को लेकर चलेगी सुविधा स्पेशल ट्रेन; देखें Time Table

suvidha special train 2019 एक नवंबर को यह ट्रेन रांची से पटना के लिए खुलेगी। तीन नवंबर को ट्रेन पटना से रांची के लिए चलेगी।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Wed, 23 Oct 2019 07:43 AM (IST) Updated:Wed, 23 Oct 2019 12:37 PM (IST)
IRCTC Indian Railways: रांची से पटना तक छठ पूजा को लेकर चलेगी सुविधा स्पेशल ट्रेन; देखें Time Table
IRCTC Indian Railways: रांची से पटना तक छठ पूजा को लेकर चलेगी सुविधा स्पेशल ट्रेन; देखें Time Table

रांची, जासं। suvidha special train 2019 छठ पूजा पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रांची- पटना- रांची सुविधा स्पेशल ट्रेन चलेगी। एक नवंबर को ट्रेन संख्या 80625 रांची से पटना के लिए चलेगी। जबकि 3 नवंबर को ट्रेन संख्या 80626 पटना से रांची के लिए चलेगी। दोनों ही एक-एक ट्रिप चलेगी। ट्रेन संख्या 80625 रांची से प्रस्थान 23.45 बजे, मुरी 01.20 बजे,  बरकाकाना 02.40 बजे, हजारीबाग टाउन 03.50 बजे, कोडरमा 04.22 बजे, गया 07.25 बजे, जहानाबाद 08.17 बजे और पटना में 09.30 बजे आगमन होगा। ट्रेन संख्या 80626 पटना से प्रस्थान 10.30 बजे, जहानाबाद 11.22 बजे, गया 13.05 बजे, कोडरमा 14.25 बजे, हजारीबाग टाउन 16.10 बजे,  बरकाकाना 18.25 बजे,  मुरी 20.05 बजे और  रांची में 22.45 बजे आगमन होगा। इस सुविधा स्पेशल ट्रेन में 15 कोच होंगे। इसमें 7 स्लीपर कोच, 3 एसी के 3 कोच, सामान्य 3 कोच तथा 2 सामान्य यान कोच होंगे।

रांची-सासाराम ट्रेन में जोड़े गए तीन और कोच

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए ट्रेन संख्या 18635 व 18636 रांची -सासाराम - रांची एक्सप्रेस में अस्थाई रूप से तीन साधारण कुर्सी यान कोच जोड़ा गया है। रांची से 24 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक तथा सासाराम से 25 अक्टूबर से 1 नवंबर तक अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त एक एसी चेयरकार कोच की सुविधा अस्थायी रूप से दिसंबर 2019 तक पहले से ही उपलब्ध है।  इस ट्रेन में कुल 14 कोच होंगे। इनमें 2 सामान्य यान, एसी चेयरकार 2, साधारण कुर्सीयान 3 तथा 7 सामान्य कोच होंगे।

chat bot
आपका साथी