रांची में सेवा सदन अस्पताल को 15 दिनों में तोड़ने का निर्देश

राजधानी के बड़ा तालाब स्थित सेवा सदन अस्पताल को लेकर रांची नगर निगम ने एक बड़ा फैसला लिया है। नगर आयुक्त मुकेश कुमार की कोर्ट ने फैसला लिया है कि प्रतिष्ठित अस्पताल को अगले 15 दिनों में तोड़ा जायेगा।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 06:53 AM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 06:53 AM (IST)
रांची में सेवा सदन अस्पताल को 15 दिनों में तोड़ने का निर्देश
रांची में सेवा सदन अस्पताल को 15 दिनों में तोड़ने का निर्देश। जागरण

रांची, जासं। राजधानी के बड़ा तालाब स्थित सेवा सदन अस्पताल को लेकर रांची नगर निगम ने एक बड़ा फैसला लिया है। नगर आयुक्त मुकेश कुमार की कोर्ट ने फैसला लिया है कि प्रतिष्ठित अस्पताल को अगले 15 दिनों में तोड़ा जायेगा। बताया गया कि नगर आयुक्त कोर्ट के आदेश के बाद भी नागरमल मोदी सेवा सदन अपना नक्शा नगर निगम को पेश नहीं कर पाया है। इसके साथ ही नगर निगम ने अस्पताल पर 5.25 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है, इसके अलावा हरमू पुल के समीप स्थित ट्रू वैल्यू को भी तोड़ने का आदेश नगर आयुक्त कोर्ट ने दिया है ट्रू वैल्यू हरमू नदी के 15 मीटर के दायरे के अंदर अतिक्रमण कर बनाया गया है।

निगम सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक अगले 15 दिनों मे सेवा सदन को अपना भवन तोड़ने का आदेश दिया गया है। इस 15 दिन में प्रतिष्ठित अस्पताल ऐसा नहीं करता है तो निगम तोड़ने को खुद बाध्य होगा। इसके साथ ही सेवा सदन को निर्देश दिया गया है कि वह अब किसी भी नये मरीज को अपने यहां एडमिट नहीं करें, ताकि 15 दिन के बाद अगर उसे तोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो सके। इसके साथ ही सेवा सदन पर 5.25 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है इसमें से 5 लाख रुपये के जुर्माना सेवा सदन के नक्शा नहीं पास होने के कारण लगाया गया है। साथ ही 25,000 रुपये का जुर्माना सेवा सदन द्वारा बड़ा तालाब को प्रदूषित करने के एवज में लगाया गया है।

chat bot
आपका साथी