DALSA Ranchi: डीएवी बरियातू में विद्यार्थियों को अधिकार और कर्तव्यों के बारे में दी गई जानकारी

DALSA Ranchi जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची द्वारा डीएवी पब्लिक स्कूल बरियातू में विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों में अधिकार और कर्तव्य के प्रति सजगता पैदा करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 10:41 AM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 10:41 AM (IST)
DALSA Ranchi: डीएवी बरियातू में विद्यार्थियों को अधिकार और कर्तव्यों के बारे में दी गई जानकारी
डीएवी पब्लिक स्कूल बरियातू में विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

रांची, जासं। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची द्वारा डीएवी पब्लिक स्कूल, बरियातू में विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों में अधिकार और कर्तव्य के प्रति सजगता पैदा करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव कमला कुमारी ने विद्यार्थियों को संविधान में उल्लेखित अधिकार और कर्तव्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संविधान का उपसंहार हमारे देश के उद्देश्यों और लक्ष्यों को प्राप्त करने के माध्यम का संक्षिप्त रूप है। इसके द्वारा हम जान पाते हैं कि अपने देश को हम कैसा बनाना चाहते हैं।

संविधान हमें समानता का अधिकार देता है तो कर्तव्य के अन्तर्गत हमसे अपेक्षा रखता है कि राष्ट्र के विकास में आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए , वैज्ञानिक अभिरुचि का विकास करते हुए, अनुशासित व्यवहार करते हुए संप्रभुता एवं अखंडता बनाए रखें। प्राचार्य विनय कुमार पांडेय ने प्राधिकार के प्रतिनिधिमंडल के स्वागत अभिभाषण में कहा कि हमें अपने देश के संविधान को जानना चाहिए। एक सजग राजनीतिक नागरिक के लिए जरूरी है कि वह कानून को जाने, समझे और उसका अनुपालन करें।

डालसा ने छात्रों को अधिकारों के बारे में किया जागरूक 

रांची के डुमरदगा पंचायत भवन में नालसा द्वारा संचालित योजना-2015 के तहत बच्चों के लिए बाल अनुकूल कानूनी सेवाएं और उनकी सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बाल श्रम, बाल विवाह, शिक्षा का अधिकार, छात्रवृत्ति योजना के बारे में गया। बूटी मोड़ में डोर-टू-डोर तथा डीएवी पब्लिक स्कूल बरियातू स्थित लीगल-एड-क्लिनिक में डालसा सचिव कमला कुमारी ने लीगल लिट्रेसी क्लास भी लिया गया। मुक्तेश्वर पाहन ने कहा कि गरीब तबके के लोग जिन्हें सरकारी योजनाओं की सुविधा नहीं मिल पा रही है, वे विधिक सेवा प्राधिकार में आवेदन देकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

पैनल अधिवक्ता विणापाणि बनर्जी ने बाल सुधार गृह, डुमरदगा में रहने वाले बाल कैदियों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया और आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने को कहा। कहा कि आप ही देश के भविष्य हैं, आपको अच्छा इंसान बनना है, अपराधी नहीं। आपके माता-पिता को आपसे कई अपेक्षाएं है, जिसे आपको पूरा करना है। इस दौरान डीएवी पब्लिक स्कूल में डालसा सचिव कमला कुमारी ने कहा कि छात्र ही देश के भविष्य है। लीगल-लिट्रेसी क्लास के दौरान बच्चों को विभिन्न प्रकार के कानूनों की जानकारी दी गई।

chat bot
आपका साथी