Jharkhand Politics: भाजपा को यूपी में करारी हार मिलती है तो महंगाई पर लगेगा अंकुश : कांग्रेस

Jharkhand Politics झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने रविवार को जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय सत्ता अपनी ही साजिश में असफल हुई और सरकार को जन विरोधी कानून को लागू करने के फैसले से पीछे हटना पड़ा।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Mon, 22 Nov 2021 12:10 PM (IST) Updated:Mon, 22 Nov 2021 12:10 PM (IST)
Jharkhand Politics: भाजपा को यूपी में करारी हार मिलती है तो महंगाई पर लगेगा अंकुश : कांग्रेस
बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस की ओर से जनजागरण अभियान चलाया गया।

रांची, राब्यू। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने रविवार को कहा कि केंद्रीय सत्ता अपनी ही साजिश में असफल हुई और सरकार को जन विरोधी कानून को लागू करने के फैसले से पीछे हटना पड़ा। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आयोजित राष्ट्रव्यापी जनजागरण के तहत झारखंड के सीनियर नेताओं को इसकी बागडोर थमाई गई है। इस दौरान ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, विधायक ममता देवी, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर समेत कई नेता मौजूद थे। रामगढ़ के चितरपुर और गोला में नुक्कड़ सभा, पद यात्रा का आयोजन हुआ जो बोकारो के कई हिस्सों से गुजरते हुए रांची के ओरमांझी तक पहुंचा।

जन जागरण अभियान के तहत ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू से संकल्प कर निकले हैं। सोनिया गांधी, राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे देश भर में मंहगाई एवं आर्थिक मंदी के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। अगर भाजपा को उत्तर प्रदेश चुनाव में करारी हार मिलती है तो पूरे देश भर में महंगाई और पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस समेत खाने-पीने की चीज के दाम बहुत कम हो जाएंगे।

ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि अभियान के तहत पंचायत स्तर तक लोगों को जागरूक करना है और लोगों को बताना है कि देश में केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण ही महंगाई बढ़ी है। कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि महंगाई से त्रस्त आम जनता की आवाज को मुकाम देने का काम कांग्रेस कर रही है। विधायक ममता देवी ने कहा कि लोगों के मन में आक्रोश है। महिलाओं के घर का बजट बिगड़ गया है। जलेश्वर महतो ने कहा कि जन जागरण अभियान के तहत केंद्र सरकार की गलत नीतियों का पोल खोलने में कांग्रेस सफल हुई है। नुक्कड़ सभा को शहजादा अनवर, केशव महतो कमलेश, शकील अख्तर, जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान, बोकारो जिला अध्यक्ष मंजूर अंसारी, प्रवक्ता सतीश पॉल मुंजीनी आदि ने संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी