INDvsNZ 2nd T20 Match Live Update From Ranchi : शाम 05:10 बजे तीसरी बस से स्टेडियम के लिए रवाना हुई न्यूजीलैंड की टीम।

रांची स्थित जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज के तहत दूसरे मैच का आयोजन आज शाम सात बजे है। खेले गए टी -20 मैच में इंडियन टीम की जीत का रिकॉर्ड 100 प्रतिशत रहा है।

By Sanjay Kumar SinhaEdited By: Publish:Fri, 19 Nov 2021 10:19 AM (IST) Updated:Fri, 19 Nov 2021 05:41 PM (IST)
INDvsNZ 2nd T20 Match Live Update From Ranchi : शाम 05:10 बजे तीसरी बस से स्टेडियम के लिए रवाना हुई न्यूजीलैंड की टीम।
भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच का लाइव अपडेट

रांची जासं। अभी दोनो टीमें प्रैक्टिस कर रही है। सीट अभी भी पूरी तरीके से भरी नहीं है। स्टेडियम रोहित शर्मा के नाम से गूंज रहा है। वक़्त के साथ ठंड भी बढ़ रही है। लेकिन लोगों के जोश की गर्मी ने समा बांधा हुआ है। तिरंगे को लहराते हुए फैंस भारतीय खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ा रहे है। अपने मनपसंद प्लेयर की नज़दीक से एक झलक पाने के लिए दर्शक उत्तेजित हो रहे है।

मैच से पहले चल रहा है वार्मअप

टी-20 : शाम 05:10 बजे तीसरी बस से स्टेडियम के लिए रवाना हुई न्यूजीलैंड की टीम।

 रांची स्थित जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज के तहत दूसरे मैच का आयोजन आज शाम सात बजे है। इस क्रिकेट मैच के दौरान हजारों की संख्या में दर्शक आएंगे। खेले गए टी -20 मैच में इंडियन टीम की जीत का रिकॉर्ड 100 प्रतिशत रहा है। भारतीय टीम ने इस स्टेडियम में अब तक दो टी -20 मैच खेले हैं। दोनों में जीत दर्ज की है। यहां पहला टी -20 मुकाबला 12 फरवरी 2016 को भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया था। जिसमें टीम इंडिया ने 69 रन से जीत दर्ज की थी। दूसरा टी -20 मैच 7 अक्टूबर 2017 को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया, जिसमें भारत नौ विकेट से जीता था।

इस लिहाज से भारत और न्यूजीलैंड के बीच जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाने वाला यह तीसरा मुकाबल होगा. फिलहाल ही में हुए अंतराष्ट्रीय टी 20 मुकाबले में भारत को हराने वाली न्यूजीलैंड टीम को अभी चल रहें द्विपक्षीय सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने मात देकर रांची पहुंचा हैं। न्यूजीलैंड के लिए सीरीज बचाने की लड़ाई हैं वहीं भारतीय टीम ये मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी।

अभ्यास के लिए होटल से स्टेडियम के लिए रवाना हुई न्यूजीलैंड की टीम।

दिन में रहेगा मौसम साफ, रात में पड़ेगी ओस : मौसम विभाग

मौसम विभाग ने शुक्रवार को होने वाले भारत-न्यूजीलैंड टी-20 क्रिकेट मैच को लेकर स्पेशल रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में बताया गया है कि दिन में धूप खिली रहेगी और मौसम शुष्क रहेगा। दिन में अधिकतम हवा की रफ्तार तीन किमी प्रतिघंटा तक रहने की उम्मीद है। वहीं शाम में हल्की ओस गिर सकती है। हालांकि आसमान रात में भी पूरी तरह से साफ रहेगा। मौसम विभाग के द्वारा बताया गया कि शहर में सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 94 प्रतिशत तक है। इस कारण रात में ओस गिर रही है। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि शुक्रवार को सुबह 10 बजे तक का शहर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा।

धौनी की जर्सी नंबर सात के बाद कप्तान रोहित शर्मा(45) व विराट कोहली(18) की जर्सी की है सबसे ज्यादा डिमांड, बंगाल से आए 200 से अधिक जर्सी विक्रेता :

बिरसा चौक से स्टेडियम तक हो रही जर्सी टोपी की बिक्री हो रही हैं। सबसे अधिक मांग धौनी की सात नंबर जर्सी की हैं। उसके बाद कप्तान रोहित शर्मा की 45 व विराट कोहली की 18 नंबर जर्सी की डिमांड फैंस सबसे ज्यादा कर रहें हैं।

जानकारी के अनुसार, कोलकाता, हावड़ा सहित बंगाल से 200 से अधिक जर्सी विक्रेता आए हैं।

स्टेडियम से अभ्यास कर के होटल लौटी न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम

टी-20 :  भारत और न्यूजीलैंड की टीम स्टेडियम जाने के लिए हो रही तैयार।

टी-20 : रवानगी के पहले तीनों बस की मीरीरर मशीन से हो रही जांच। डॉग स्क्वाड भी है।

टी-20 :  टीम इंडिया का उत्साहवर्धन करने के लिए सैकड़ों की संख्या में फैन मौजूद। मोबाइल से बना रहे हैं वीडियो। ले रहे हैं तस्वीर।

जेएससीए स्टेडियम में टी 20 मैच को देखने के लिए दर्शकों की लंबी कतार लगती जा रही है। प्रवेश द्वार से लोगों को जाने से पहले सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ रहा है। इसमें बच्चों से लेकर बड़े तक की एक-एक कर जांच की जा रही है जिसमें किसी भी प्रकार के मेटल या कोई भी धातु अंदर ले जाने की पाबंदी है साथी मोबाइल पर टिकट और संबंधित कागजात के लावा किसी भी चीज को अंदर ले जाना मना है। जिन लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं है उन्हें खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग दोपहर 3:00 बजे से ही जुटने लगे हैं, जैसे-जैसे समय गुजर रहा है लोग पहुंचना शुरू कर रहे हैं।

टी-20 : शाम 04:20 बजे होटल से निकली न्यूजीलैंड की टीम। बस से 04:25 बजे स्टेडियम के लिए हुई रवाना।

मैच देखने के स्टेडियम में लोगों भीड़ बढ़ रही है। धीरे धीरे लोग सीटें भर रहे है। मैच से पहले ग्राउंड की सफाई की जा रही है। प्रशंसक सेल्फी ले रहे है। क्रिकेट देखने के जुनून में लगता है लोग मास्क पहनना भूल गए है। प्रवेश द्वार में लोगों का मास्क चेक किया जा रहा था। जबकि अंदर सभी के मास्क उतरे हुए नज़र आ रहा है।

स्टेडियम के अंदर काफी अच्छी वव्यवस्था की गई है। लेकिन उनके दाम थोड़े महंगे है। बाहर जहां 7 रुपए का एक समोसा मिल रहा है। वहीं अंदर 2 समोसे की कीमत 50 रुपए है। हाफ प्लेट चाऊमीन, पेटीज, एग रोल की कीमत भी 50 रुपए रखी गई है। छोटे डिस्पोजल गिलास में मिल रहे कोल्ड ड्रिंक की कीमत भी 50 रुपए है।

टी-20 : शाम 04:45 बजे होटल से  निकली टीम इंडिया। भारतीय क्रिकेटर्स को देखते ही जोश से नारा लगाने लगे फैन। दूसरी बस से 05 बजे स्टेडियम के लिए टीम हुई रवाना।

- मैच के महौल और खिलाड़ीयों से जूड़ी दिनभर की तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें दैनिक जागरण के साथ............

chat bot
आपका साथी