HEC Ranchi: उद्योग सचिव अरुण गोयल ने एचईसी का किया दौरा, भारी मशीनों को देख हुए प्रभावित

HEC Ranchi Jharkhand Hindi News एचईसी के पदाधिकारियों ने उद्योग सचिव को व्यवस्था से अवगत कराया। बताया गया कि ऊर्जा निगम का 126 करोड़ रुपये बकाया है। इसने हाल ही में एचईसी प्लान का बिजली काट दिया था।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 04:14 PM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 04:24 PM (IST)
HEC Ranchi: उद्योग सचिव अरुण गोयल ने एचईसी का किया दौरा, भारी मशीनों को देख हुए प्रभावित
HEC Ranchi, Jharkhand Hindi News उद्योग सचिव ने एचईसी का दौरा किया।

रांची, जासं। भारी उद्योग मंत्रालय के सचिव अरुण गोयल ने सोमवार को रांची के एचईसी प्लांटों का दौरा किया। सबसे पहले उन्होंने एफएफपी, एचएमबीपी और एचएमटीपी का दौरा किया। प्लांटों में मौजूद मशीनों की व्यवस्था और उत्पादन से सचिव गोयल काफी प्रभावित हुए। उन्होंने कई मशीनों और शॉप में बन रहे महत्वपूर्ण उपकरणों की जानकारी ली। मुख्यालय में बैठक के दौरान कार्मिक निदेशक एमके सक्सेना वित्त निदेशक ए पांडा, मार्केटिंग निदेशक राणा एस चक्रवर्ती समेत तमाम अफसर उपस्थित थे।

इस दौरान पदाधिकारियों ने बताया कि एचईसी के समक्ष दो हजार करोड़ का वर्क आर्डर है। इसमें रक्षा मंत्रालय का बड़ा वर्क आर्डर भी शामिल है। वहीं बताया गया कि ऊर्जा निगम का 126 करोड़ रुपये बकाया है। इसने हाल ही में एचईसी प्लान का बिजली कट कर दिया था। उसी रात दोबारा बिजली आपूर्ति बहाल की गई। कंपनी के सीएमडी नलि‍न सिंघल ने एचईसी से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट पेश की। मशीनें पुरानी होने से उत्पादन प्रभावित हो रहा है।

अगर एचईसी का आधुनिकीकरण होता है, तो कंपनी का भविष्य उज्जवल है। एचईसी भिलाई, बोकारो, राउरकेला जैसे स्टील प्लांट के निर्माण में अहम भूमिका निभा चुका है। वर्तमान में कंपनी परमाणु ऊर्जा, रक्षा, रेलवे, इसरो आदि के लिए महत्वपूर्ण उपकरणों का निर्माण कर रही है। पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि एचईसी कर्मियों को पांच महीने से वेतन नहीं मिल रहा है।

एचईसी के पास वर्किंग कैपिटल नहीं है। ऐसे में उत्पादन प्रभावित है। थोड़ी देर में सचिव अरुण गोयल श्रमिक संगठनों के साथ जगन्नाथपुर क्लब में बातचीत करेंगे। कर्मियों की समस्याओं से अवगत होंगे। इस दौरान वे प्लांट में यूनियन से भी मिले। यूनियन के महामंत्री राणा संग्राम सिंह ने सचिव से मिलकर उन्‍हें ज्ञापन सौंपा और एचईसी और कामगारों की समस्या से अवगत कराया।

chat bot
आपका साथी