इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने झारखंड के कार्यकारी अध्यक्ष और प्रदेश सचिव को ‌पार्टी से निकाला

Indian Union Muslim League Jharkhand News Urdu News Today बताया गया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों और पार्टी संविधान के खिलाफ कार्यों में संलिप्त पाए जाने पर स्टेट एक्जीक्यूटिव कमेटी द्वारा उन्हें अनिश्चितकाल के लिए पार्टी से निलंबित कर पद मुक्त कर दिया गया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 22 Aug 2021 03:42 PM (IST) Updated:Mon, 23 Aug 2021 03:35 PM (IST)
इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने झारखंड के कार्यकारी अध्यक्ष और प्रदेश सचिव को ‌पार्टी से निकाला
Indian Union Muslim League, Jharkhand News, Urdu News Today रांची में संगठन की बैठक हुई।

रांची, जासं। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग की झारखंड प्रदेश एक्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक रांची में रविवार को संपन्न हुई। इसमें प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अशरफ हुसैन और प्रदेश सचिव शानुल हक को पार्टी विरोधी गतिविधियों और पार्टी संविधान के खिलाफ कार्यों में संलिप्त पाए जाने पर स्टेट एक्जीक्यूटिव कमेटी ने अनिश्चितकाल के लिए पार्टी से निलंबित कर उन्हें पद मुक्त कर दिया है। अगली स्टेट काउंसिल मीटिंग तक के लिए प्रदेश महासचिव मो. साजिद आलम को कार्यकारी अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

मो. साजिद आलम ने कार्यकारी अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार मिलने पर स्टेट एक्जीक्यूटिव कमेटी को धन्यवाद दिया और विश्वास दिलाया कि वह पार्टी को पूरे प्रदेश में मजबूत करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। कहा कि पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर पार्टी का विस्तार पूरे झारखंड में करेंगे। पार्टी के युवा प्रकोष्ठ (मुस्लिम यूथ लीग) के प्रदेश अध्यक्ष इरफान खान ने कहा कि एमवाईएल मॉब लिंचिंग के खिलाफ झारखंड में बड़ी लड़ाई लड़ रही है और पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है।

उन्होंने एक्जीक्यूटिव कमेटी के फैसले का समर्थन किया और उसे बेहतर बताया। कहा कि इस फैसले से पार्टी के युवाओं में काफी जोश आएगा और मुस्लिम यूथ लीग प्रदेश में पार्टी के विस्तार के लिए कदम से कदम मिलाकर चलेगी। युवाओं तक पार्टी को पहुंचाने का काम करेगी। पार्टी के छात्र प्रकोष्ठ मुस्लिम स्टूडेंट फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष मीर शाहबाज हुसैन ने स्टेट एक्जीक्यूटिव कमेटी के फैसले पर खुशी जताते हुए कहा कि झारखंड में छात्र मोर्चा काफी मजबूती से काम कर रहा है। छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए एमएसएफ हमेशा तत्पर रहता है और आगे भी रहेगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल कय्यूम अंसारी ने कहा कि पार्टी संविधान से चलती है, और जिस भी राज्य में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पार्टी संविधान का पालन करते हैं, उस राज्य में पार्टी का विस्तार काफी तेजी से होता है। मुस्लिम वीमेंस लीग की संयोजक रफत जहां ने कहा कि महिलाएं काफी तेजी से पार्टी से जुड़ रही हैं। महिलाओं के हितों की रक्षा करना और उनको उनका हक दिलाना ही हमारा प्रथम उद्देश्य है।

इस कार्यक्रम का संचालन हजारीबाग जिला अध्यक्ष अब्दुल बसित ने किया, तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश सचिव कासिम अंसारी ने किया। कुछ जिलों के पदाधिकारियों ने मीटिंग को ऑनलाइन ज्वाइन किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से आइयूएमएल के प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू शेख, प्रदेश सचिव नजमुल हसन, एमवाईएल के प्रदेश महासचिव आजम खान, प्रदेश उपाध्यक्ष नवाब चिस्ती और मोदस्सिर इमाम, प्रदेश कोषाध्यक्ष इरशाद आलम आदि थे।

chat bot
आपका साथी