Indian Railways Alert! अब हफ्ते में दो दिन चलेगी ये महत्‍वपूर्ण ट्रेन, रेल मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी; जानें विस्‍तार से

Indian Railways Alert! रेलवे ने ट्रेनयात्रियों को राहत देने की कोशिशें तेज कर दी है। यात्री सेवाओं को सामान्‍य रूप से बहाल करने की ओर कदम बढ़ाते हुए भारतीय रेल ने झारखंड से केरल को जोड़ने वाली एक महत्‍वपूर्ण ट्रेन सप्‍ताह में अब दो दिन चलाने की घोषणा की है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 04:16 AM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 07:38 AM (IST)
Indian Railways Alert! अब हफ्ते में दो दिन चलेगी ये महत्‍वपूर्ण ट्रेन, रेल मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी; जानें विस्‍तार से
Indian Railways Alert! रेलवे ने ट्रेनयात्रियों को राहत देने की कोशिशें तेज कर दी है।

रांची, जेएनएन। रेलवे ने ट्रेनयात्रियों को राहत देने की कोशिशें तेज कर दी है। लगातार यात्री सेवाओं को सामान्‍य रूप से बहाल करने की ओर कदम बढ़ाते हुए भारतीय रेल ने झारखंड से केरल को जोड़ने वाली एक महत्‍वपूर्ण ट्रेन के फेरे बढ़ाते हुए सप्‍ताह में अब दो दिन चलाने की घोषणा की है।

28 जनवरी से टाटानगर, झारखंड और एरणाकुलम, केरल के बीच कनैक्टिविटी मजबूत करते हुए भारतीय रेल सप्ताह में दो बार विशेष ट्रेन का संचालन करेगी।

Enhancing connectivity between Jharkhand & Kerala, Railways to run one biweekly special train between Tatanagar & Ernakulam from 28 January. pic.twitter.com/huqf49puGT

— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) January 27, 2021

बुधवार को रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। रेल मंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा- 28 जनवरी से टाटानगर, झारखंड और एर्नाकुलम, केरल के बीच कनैक्टिविटी मजबूत करते हुए भारतीय रेल सप्ताह में दो बार विशेष ट्रेन का संचालन करेगी।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने आगे अपने संदेश में लिखा- दो राज्‍यों को आपस में जोड़ने वाले इस साप्‍ताहिक ट्रेन के अब हफ्ते में दो बार चलने से झारखंड और केरल के बीच संपर्क बढ़ाने में मदद मिलेगी। यह विशेष ट्रेन 28 जनवरी से टाटानगर और एर्नाकुलम के बीच चलेगी।

देश के विभिन्न आस्था केंद्रों के दर्शन हेतु भारतीय रेल 29 जनवरी से विशेष ट्रेनों का संचालन करने जा रही है।

यह ट्रेनें हजूर साहेब नान्देड, महाराष्ट्र से जम्मू तवी, तथा तिरुपति, आंध्र प्रदेश से हजरत निजामुद्दीन, दिल्ली के बीच चलाई जाएंगी। pic.twitter.com/tKXmA00fA4— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) January 27, 2021

इधर रेल मंत्री ने कोरोना वायरस के चलते घरों में कैद रहने वाले जनमानस के लिए अहम घोषणा की। उन्‍होंने कहा कि देश के विभिन्न आस्था केंद्रों के दर्शन हेतु भारतीय रेल 29 जनवरी से विशेष ट्रेनों का संचालन करने जा रही है। यह ट्रेनें हजूर साहेब नान्देड, महाराष्ट्र से जम्मू तवी, तथा तिरुपति, आंध्र प्रदेश से हजरत निजामुद्दीन, दिल्ली के बीच चलाई जाएंगी।

chat bot
आपका साथी