Railway News: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, जल्द शुरू होंगी ये 10 जोड़ी ट्रेनें, देखें LIST

Indian Railways News Alert सांसद संजय सेठ ने भी रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को पत्र लिखकर इन ट्रेनों को शुरू करने की मांग की थी। यही नहीं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने परिचालन शुरू करने के लिए डीआरएम को पत्र लिखा था।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 02:16 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 07:52 PM (IST)
Railway News: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, जल्द शुरू होंगी ये 10 जोड़ी ट्रेनें, देखें LIST
इसके लिए कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

रांची, जासं। Indian Railways News Alert रेल यात्रा करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। रांची और हटिया रेलवे स्टेशन से जल्द ही 10 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन शुरू होने वाला है। रेलवे बोर्ड ने रांची रेल मंडल से महत्वपूर्ण ट्रेनों की सूची मांगी थी, जिन्हें जल्द ही पटरी पर दौड़ाया जाना है। इस पर जनवरी के पहले हफ्ते में ही रांची रेल मंडल ने 10 जोड़ी ट्रेनों की सूची रेलवे बोर्ड को भेजी थी। अब यह ट्रेनें जल्द ही चलाई जाएंगी। इसमें रांची नई दिल्ली गरीब रथ और रांची अजमेर स्पेशल ट्रेन शामिल हैं। गौरतलब है कि विभिन्न सामाजिक संगठनों ने यात्री ट्रेनों का परिचालन शुरू करने के लिए डीआरएम को पत्र लिखा था।

यही नहीं रांची के सांसद संजय सेठ ने भी रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को पत्र लिखकर इन ट्रेनों को शुरू करने की मांग की थी। रेलवे बोर्ड के सूत्रों के अनुसार इन ट्रेनों को पटरी पर दौड़ाने के लिए अधिकारियों ने हामी भर दी है। कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रांची रेल मंडल में भी इन ट्रेनों को चलाने की तैयारी हो रही है। साथ ही यह ट्रेनें जहां पहुंचती हैं, वहां के रेल मंडल को भी सूचना भेजकर ट्रेन चलाने की तैयारी पूरी करने के लिए कहा गया है।

जल्द शुरू होगी यह ट्रेनें

रांची अजमेर रांची स्पेशल ट्रेन, रांची भुवनेश्वर रांची ट्रेन, रांची सिंगरौली ट्रेन, रांची कामाख्या रांची ट्रेन, रांची भुवनेश्वर रांची ट्रेन, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस रांची, आनंद विहार रांची ट्रेन, हटिया पुरी हटिया ट्रेन, हटिया पुणे हटिया ट्रेन और हटिया एर्नाकुलम हटिया ट्रेन।

chat bot
आपका साथी