Indian Railways: रांची-पटना स्पेशल ट्रेन में 15 स्लीपर कोच, रेलवे ने जारी किया टाइम टेबल

Indian Railways IRCTC लोग तो ये सोच रहे थे कि रेलवे रांची-हावड़ा की तर्ज पर अब रांची-पटना जनशताब्दी ट्रेन को चलाएगा। मगर रेलवे ने ऐसा नहीं किया। रांची-पटना के लिए महज एक ट्रिप ट्रेन देने से लोगों में खासी नाराजगी है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 11:09 AM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 05:07 PM (IST)
Indian Railways: रांची-पटना स्पेशल ट्रेन में 15 स्लीपर कोच, रेलवे ने जारी किया टाइम टेबल
बिहार जाने के लिए एक ट्रेन होने से यात्रियों को दिक्‍कत हो रही है।

रांची, जासं। बड़ी उम्मीद थी कि रांची-पटना जनशताब्दी ट्रेन त्योहार के मौके पर शुरू कर दी जाएगी। कई लोग इसी ट्रेन से बिहार जाने की आस लगाए बैठे थे। लेकिन उनकी इन उम्मीदों पर पानी फिर गया। कोकर के जय सिंह यादव कहते हैं कि लोग तो ये सोच रहे थे कि रेलवे रांची-हावड़ा की तर्ज पर अब रांची-पटना जनशताब्दी ट्रेन को चलाएगा। मगर, रेलवे ने ऐसा नहीं किया। हरमू के रविशंकर सिंह कहते हैं कि बड़ी निराशा हाथ लगी है।

यह भी हो सकता है कि प्रदेश सरकार ने रांची-पटना व रांची-जयनगर के बीच एक ही ट्रेन चलाने की इजाजत दी है। तब तो और मुश्किल बढ़ जाएगी। बूटी मोड़ के रहनेवाले तपन लाल कहते हैं कि उन्हें सीवान अपने घर जाना है। सोचा था, रांची पटना जनशताब्दी ट्रेन से पटना चला जाऊंगा और फिर वहां से सीवान जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। लेकिन अब बस ही सहारा होगा। इधर, पटना के लिए ट्रेनें नहीं चलने से लोगों को बसों से ही सफर करना पड़ रहा है।

रोक के बावजूद बड़ी संख्या में अलग-अलग रूटों से बसें बिहार भेजी जा रहीं हैं। दैनिक जागरण ने इस पर कई खबरें प्रकाशित की हैं। बताया है कि कैसे पेट्रोल पंपों से गाडिय़ां खुल रहीं हैं। इसमें अधिकारियों की भी मिलीभगत है। बस संचालक मुंहमांगा किराया वसूल रहे हैं। स्थिति यह है कि बसों में बेंच लगाए जा रहे हैं। बेंच पर भी बैठकर लोग 800 से 900 रुपये किराया देकर पटना जा रहे हैं।

साथ ही बसों में न तो ड्राइवर-कंडक्टर शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा। न तो सैनिटाइजर का इस्तेमाल हो रहा और न ही कोरोना से जुड़ी गाइडलाइन को ही फालो किया जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से शुरू में छापेमारी की गई, लेकिन इसके बाद फिर से वहीं हाल है।

फेस्टिवल स्पेशल का जारी हुआ शिड्यूल

रांची-पटना फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का टाइम शिड्यूल जारी कर दिया है। यह ट्रेन रांची से गोमो, कोडरमा और गया होते हुए पटना पहुंचेगी। इस ट्रेन में स्लीपर के 15 कोच होंगे। वहीं थर्ड एसी के तीन कोच, सेकंड एसी का एक कोच और एसएलआर के 2 कोच रखे गए हैं। इस ट्रेन में कुल 22 कोच हैं। ये ट्रेन सिर्फ एक ट्रिप चलेगी। इससे मुसाफिरों को काफी परेशानी होगी। रांची-पटना के लिए महज एक ट्रिप ट्रेन देने से लोगों में खासी नाराजगी है। लोगों का कहना है रांची से पटना के बीच हावड़ा की तर्ज पर ही फेस्टिवल ट्रेन चलानी चाहिए थी।

18 नवंबर केवल एक ट्रिप

ट्रेन संख्या 02849 रांची पटना फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

रात 11:45 बजे रांची से प्रस्थान

रात 3:05 बजे गोमो आगमन

रात 3:10 बजे गोमो से प्रस्थान

सुबह 4:10 बजे कोडरमा आगमन

सुबह 4:12 बजे कोडरमा से प्रस्थान

सुबह 5:40 बजे गया आगमन

सुबह 6:00 बजे गया से प्रस्थान

सुबह 8:00 बजे पटना आगमन

19 नवंबर केवल एक ट्रिप

ट्रेन संख्या 02850 पटना रांची फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

सुबह 9:00 बजे पटना से प्रस्थान

दोपहर से पहले 11:00 बजे गया आगमन

दोपहर 11:20 बजे गया से प्रस्थान

दोपहर 12:40 बजे कोडरमा आगमन

दोपहर 12:52 बजे कोडरमा से प्रस्थान

दोपहर बाद 2:00 बजे गोमो आगमन

दोपहर बाद 2:05 बजे गोमो से प्रस्थान

शाम 5:25 बजे रांची आगमन

ट्रेन नंबर 02870 रांची जयनगर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

18 नवंबर केवल एक ट्रिप

शाम 4:10 बजे रांची से प्रस्थान

रात 8:05 बजे धनबाद आगमन

रात 8:10 बजे धनबाद से प्रस्थान

रात 10:51 बजे जसीडीह आगमन

रात 10:53 बजे जसीडीह से प्रस्थान

रात 1:30 बजे किउल आगमन

रात 1:32 बजे किउल से प्रस्थान

रात 3:10 बजे बरौनी आगमन

रात 3:20 बजे बरौनी से प्रस्थान

सुबह 5:10 बजे दरभंगा आगमन

सुबह 5:15 बजे दरभंगा से प्रस्थान

सुबह 7:00 बजे जय नगर आगमन।

ट्रेन संख्या 02169 जयनगर रांची फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

19 नवंबर को केवल एक ट्रिप

सुबह 9:00 बजे जयनगर से प्रस्थान

सुबह 10:30 बजे दरभंगा आगमन

सुबह 10:35 बजे दरभंगा से प्रस्थान

दोपहर 12:30 बजे बरौनी आगमन

दोपहर 12:40 बजे बरौनी से प्रस्थान

दोपहर बाद 2:10 बजे किउल आगमन

दोपहर बाद 2:12 बजे किउल से प्रस्थान

शाम 4:20 बजे जसीडीह आगमन

शाम 4:22 बजे जसीडीह से प्रस्थान

शाम 7:35 बजे धनबाद आगमन

शाम 7:40 बजे धनबाद से प्रस्थान

रात 11:40 बजे रांची आगमन।

रांची जयनगर स्पेशल ट्रेन में स्लीपर के 10 कोच

रांची जयनगर स्पेशल ट्रेन में स्लीपर के 10 कोच होंगे। इस ट्रेन में थर्ड एसी के तीन कोच, सेकंड एसी का एक कोच और दो एसएलआर के कोच रखे गए हैं। इस ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे।

नेशनल फेडरेशन आफ रेलवे मेंस के महामंत्री डा. एम रघुवैया के निर्देश पर हटिया में मंगलवार को बोनस नहीं मिलने से नाराज रेल कर्मी धरना-प्रदर्शन करेंगे। नित्यानंद ने बताया कि रेलवे ने अब तक अपने कर्मचारियों को बोनस नहीं दिया है। इसी के चलते देश भर में रेलवे कर्मचारियों में नाराजगी है। हटिया में धरने के बाद डीआरएम को ज्ञापन दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी