Indian Navy: रांची में नौसेना इकाई के स्थापना को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी मंजूरी

Indian Navy एनसीसी के रांची ग्रुप मुख्यालय के अधीन नौसेना इकाई की स्थापना होगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इससे संबंधित प्रस्तव को मंजूरी दे दी है। इसके लिए विभिन्न कोटि के पदों के सृजन की स्वीकृति भी दी गई है। अब इससे संबंधित प्रस्ताव अगली कैबिनेट बैठक में भेजा जाएगा।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Tue, 22 Dec 2020 09:52 PM (IST) Updated:Wed, 23 Dec 2020 06:17 AM (IST)
Indian Navy: रांची में नौसेना इकाई के स्थापना को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी मंजूरी
Indian Navy: नौसेना इकाई में 400 वरीय तथा 2100 कनीय श्रेणी के कैडेट प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।

रांची, राज्य ब्यूरो। Indian Navy एनसीसी के रांची स्थित ग्रुप मुख्यालय के अधीन नौसेना इकाई की स्थापना होगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इससे संबंधित प्रस्तव को मंजूरी दे दी है। इसके लिए विभिन्न कोटि के पदों के सृजन की स्वीकृति भी दी गई है। अब इससे संबंधित प्रस्ताव अगली कैबिनेट बैठक में भेजा जाएगा। नौसेना इकाई की स्थापना का प्रस्ताव पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग ने तैयार किया है। आगामी मंत्रिपरिषद की बैठक की कार्यसूची में इस प्रस्ताव को शामिल करने पर मुख्यमंत्री ने अपनी सहमति दी है। नवसृजित इस नौसेना इकाई में 400 वरीय तथा 2100 कनीय श्रेणी के कैडेट प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM

ने #NCC #RANCHI के अधीनस्थ नौसेना इकाई की स्थापना व कार्य संपादन हेतु पदों के सृजन की स्वीकृति दी। नौसेना इकाई में 400 वरीय तथा 2100 कनीय श्रेणी के कैडेट प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। नौसेना इकाई का कोई भी विंग अभी तक #Jharkhand में स्थापित नहीं है

— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) December 22, 2020

गौरतलब है कि झारखंड राज्य में गठित एनसीसी की क्षेत्रीय इकाईयां, ग्रुप मुख्यालय रांची एवं ग्रुप मुख्यालय हजारीबाग के नियंत्रण में हैं। इनके अधीनस्थ 14 इकाई कार्यरत हैं। इसमें लगभग 30 हजार बालक/बालिका एनसीसी कैडेट्स प्रशिक्षण पा रहे हैं। विदित हो कि इस राज्य में नौसेना इकाई का कोई विंग अभी तक स्थापित नही है।

chat bot
आपका साथी