India vs South Africa 3rd Test, Ranchi: रांची में आज भी बारिश के आसार, दूसरे दिन के खेल पर बादलों का साया

India vs South Africa 3rd Test Ranchi मैच का पहले दिन चाय के बाद का लगभग डेढ़ घंटे का खेल बारिश के कारण नहीं हो पाया। इस कारण पहले दिन मात्र 58 ओवर का ही खेल हो पाया।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 08:37 AM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 01:42 PM (IST)
India vs South Africa 3rd Test, Ranchi: रांची में आज भी बारिश के आसार, दूसरे दिन के खेल पर बादलों का साया
India vs South Africa 3rd Test, Ranchi: रांची में आज भी बारिश के आसार, दूसरे दिन के खेल पर बादलों का साया

रांची, जेएनएन। India vs South Africa 3rd Test, Ranchi  भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची में खेले जा रहे मौजूदा क्रिकेट सीरीज के तीसरे व अंतिम टेस्ट मैच के दूसरे दिन भी बारिश होने की आशंका है। मैच के पहले दिन चाय के बाद का लगभग डेढ़ घंटे का खेल बारिश के कारण नहीं हो पाया। इस कारण पहले दिन मात्र 58 ओवर का ही खेल हो पाया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी रांची में बारिश हो सकती है। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि रविवार को रांची में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। सोमवार को सामान्यत: बादल छाए रहेंगे। मंगलवार को सुबह में कोहरा रहेगा।

झारखंड में 20-21 अक्टूबर को बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। 20 व 21 अक्टूबर को भी राज्य में कई जगहों पर एक-दो बार हल्की बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि फिलहाल ईस्टरली टर्फ के कारण एक सिस्टम बन रहा है, जिसका असर झारखंड के ऊपर होगा।

मानसून जाने के बाद रांची में हुई सबसे ज्यादा 33 एमएम बारिश

रांची और बारिश का रिश्ता पुराना है। हालांकि, यह थोड़ा कमजोर हुआ है, लेकिन कभी-कभी इसकी बानगी दिख जाती है। शनिवार को कुछ ऐसा ही हुआ। राज्य से मानसून 14 अक्टूबर को ही विदा हो गया है। लेकिन, इसके जाने के पांच दिन बाद भी रांची में झमाझम बारिश हुई। करीब 33 एमएम हुई बारिश ने पूरे शहर को भिगो दिया।

मौसम वैज्ञानिक आरएस शर्मा ने पूर्वानुमान के तहत बताया कि  रांची में रविवार को बादल छाए रहेंगे। एक-दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।

सोमवार को सामान्यत: बादल छाए रहेंगे। मंगलवार को सुबह में कोहरा रहेगा। हालांकि, दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बुधवार को भी सुबह में कोहरा रहेगा। बाद में आसमान साफ रहेगा। उन्होंने बताया कि रविवार व सोमवार को राज्य के कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होगी। वज्रपात होने की भी आशंका है। रविवार को राज्य के मध्य, दक्षिणी व उत्तर-पूर्वी जिलों तथा सोमवार को दक्षिण-पूर्वी व उत्तर-पूर्वी जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। मंगलवार को राज्य के दक्षिणी जिलों में और बुधवार को दक्षिण-पूर्वी जिलों में हल्की बारिश होगी। 

शनिवार का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहर     अधिकतम   न्यूनतम रांची      30.0        21.6 जमशेदपुर 32.0        23.6 मेदिनीनगर 30.6       23.9 बोकारो     30.6       24.1 चाईबासा   33.4       22.6 दुमका      32.3       22.2

आर्द्रता की मात्रा (फीसद में)

शहर     अधिकतम   न्यूनतम रांची       92         84 जमशेदपुर  83         77 मेदिनीनगर 84         64 बोकारो     93         86 चाईबासा   94         89

chat bot
आपका साथी