Indane Gas: रांची-जमशेदपुर में जल्‍द शुरू होगी इंडेन की तत्काल एलपीजी सेवा, बुकिंग के दिन ही मिलेगा गैस सिलेंडर

Indane Gas Booking सूत्रों का कहना है कि इस योजना को शुरू करने के लिए झारखंड से शहरों का नाम भेज दिया गया है। बुकिंग के दिन ही एलपीजी उपलब्ध कराने के लिए कंपनी मामूली शुल्क भी ले सकती है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 05:39 PM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 06:11 PM (IST)
Indane Gas: रांची-जमशेदपुर में जल्‍द शुरू होगी इंडेन की तत्काल एलपीजी सेवा, बुकिंग के दिन ही मिलेगा गैस सिलेंडर
रांची में जल्‍द ही इसकी शुरुआत होने वाली है।

रांची, जासं। अब घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लोगों को इंतजार नहीं करना होगा। एलपीजी कंपनी इंडेन इसके लिए तत्काल एलपीजी सेवा शुरू करने जा रही है। बुकिंग के दिन ही ग्राहक तक सिलेंडर पहुंचा दिया जाएगा। इंडेन के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि इस योजना को एक फरवरी से शुरू किए जाने की संभावना है। ग्राहक अलग-अलग माध्यम से बुकिंग करेंगे, उसी में उनको तत्काल बुकिंग का विकल्प आएगा। तत्काल विकल्प चुनने पर गैस के कुल मूल्य में कुछ अतिरिक्त रुपये का भुगतान करना होगा।

सूत्रों का कहना है कि इस योजना को शुरू करने के लिए झारखंड से शहरों का नाम भेज दिया गया है। बुकिंग के दिन ही एलपीजी गैस उपलब्ध कराने के लिए कंपनी मामूली शुल्क भी ले सकती है। इस योजना से एक सिलेंडर रखने वाले और कामकाजी लोगों को फायदा मिलेगा। बुकिंग करने के बाद ग्राहकों को उसी दिन कम समय में गैस सिलेंडर पहुंचा दिया जाएगा। रांची और जमशेदपुर में इस सेवा को जल्‍द ही शुरू करने की योजना है।

chat bot
आपका साथी