Nehru Park : 29 द‍िसंबर को होगा उदघाटन, खुलने से पहले कीज‍िए रांची के नेहरू पार्क का दीदार

नेहरू पार्क में गजब के बनाए गए हैं गजेबो लैंडस्केपिंग लाजवाब। म्युजिकल फाउंटेन और डेकोरेटिव लाइटिंग नेहरू पार्क में आकर्षण का केंद्र। 29 द‍िसंबर को हेमंत सोरेन की सरकार के दो वर्ष पूरे हो रहे हैं ऐसे में चर्चा है क‍ि उसी द‍िन इस पार्क का उदघाटन होगा।

By M EkhlaqueEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 08:00 AM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 08:00 AM (IST)
Nehru Park : 29 द‍िसंबर को होगा उदघाटन, खुलने से पहले कीज‍िए रांची के नेहरू पार्क का दीदार
राजधानी रांची के धुर्वा स्‍थ‍ित नेहरू पार्क के भीतर का दृश्‍य। जागरण

रांची (जागरण संवाददाता) : राजधानी रांची के लोगों के ल‍िए एक और पार्क बनकर तैयार हो गया है। नाम है नेहरू पार्क। धुर्वा इलाके में है। चर्चा है क‍ि 29 द‍िसंबर को इसका व‍िध‍िवत उदघाटन होगा, क्‍योंक‍ि उस द‍िन हेमंत सरकार के दो वर्ष पूरे हो रहे हैं। यह शानदार पार्क देखने लायक है। उदघाटन के बाद इसे देखना नहीं भूलें। लेक‍िन आइए आज आपको इस पार्क के अंदर की तस्‍वीरों से आपको रूबरू कराते हैं।

इस नेहरू पार्क में गजब के गजेबो बनाए गए हैं। इन गजेबो को देखकर राजस्थान के महल में बने गजेबो की याद आती है। पार्क में खूबसूरत लैंडस्केपिंग भी की गई है। रात में पूरा पार्क रंग बिरंगी लाइट से जगमग करता है। इस पार्क का निर्माण कार्य तकरीबन पूरा हो गया है।

रांची के नेहरू पार्क में म्यूजिकल फाउंटेन और डेकोरेटिव कैंपस लाइटिंग आकर्षण का केंद्र है। पार्क में बच्चों के मनोरंजन के लिए अलग से एक जोन तैयार किया गया है। पार्क में लैंडस्कैपिंग का गजब का काम हुआ है। बुजुर्गों के टहलने के लिए वाकिंग ट्रेक भी बनाया गया है।

इस पार्क का जीर्णोद्धार तीन लाख 38 हजार रुपये से चल रहा है। पार्क में लोगों के बैठने के लिए जगह-जगह बेंच बनाए गए हैं। इसके अलावा खेल के संसाधन भी लगाए गए हैं। पार्क में सोलर लाइट भी लगाई गई है, ताकि बिजली की अधिक खपत नहीं हो। पेड़ों पर भी रंग बिरंगी लाइट फैलाई गई हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेहरू पार्क का जीर्णोद्धार करने का निर्देश दिया था। उनका कहना था कि धुर्वा स्थित नेहरू पार्क को शहर का सबसे आकर्षक पार्क बनाया जाना चाहिए, ताकि इधर आने वाले लोगों को एक खूबसूरत पार्क मिले।

chat bot
आपका साथी