Jharkhand: रांची सिविल कोर्ट में दो दिवसीय प्रदर्शनी जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन

Jharkhand डालसा की ओर से दो दिवसीय प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष जस्टिस अपरेश कुमार सिंह ने किया। जिला विधिक प्राधिकार की ओर से रांची सिविल कोर्ट में कुल 26 स्टॉल लगाए गए हैं।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 10:54 AM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 10:54 AM (IST)
Jharkhand: रांची सिविल कोर्ट में दो दिवसीय प्रदर्शनी जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन
रांची सिविल कोर्ट में दो दिवसीय प्रदर्शनी जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन

रांची, जासं । डालसा की ओर से दो दिवसीय प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष जस्टिस अपरेश कुमार सिंह ने बुधवार को किया। रांची सिविल कोर्ट में  प्रदर्शनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिला विधिक प्राधिकार की ओर से रांची सिविल कोर्ट में कुल 26 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें 20 सरकारी योजनाओं के बारे में और 6 स्टॉल पर डालसा की ओर से किए गए कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी।

राष्ट्रीय विधिक प्राधिकार के निर्देश पर 2 अक्टूबर से 14 नवंबर तक अखिल भारतीय जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत झारखंड के सभी गांवों में विधिक सहायता के साथ- साथ सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। वहीं जिला प्रशासन के सहयोग से लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी