Jharkhand Accident: पुनदाग में स्कॉर्पियो ने तीन को कुचला, स्कूटी सवार की मौत

Jharkhand Accident रांची पुनदाग ओपी गेट के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार को रौंद दिया। इसमें एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्कूटी सवार को रौंदने के बाद स्कार्पियो ने एक बाइक को भी टक्कर मार दी। टक्कर में दो लोग घायल हैं।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 12:28 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 12:28 PM (IST)
Jharkhand Accident: पुनदाग में स्कॉर्पियो ने तीन को कुचला, स्कूटी सवार की मौत
रांची पुनदाग ओपी गेट के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार को रौंद दिया।

रांची, जासं। पुनदाग ओपी गेट के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सोमवार की सुबह स्कूटी सवार को रौंद दिया। इसमें एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्कूटी सवार को रौंदने के बाद स्कार्पियो ने एक बाइक को भी टक्कर मार दी। इस टक्कर में दो लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को फौरन नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

पुलिस घटनास्थल का जायजा ले रही है। स्कार्पियो को जब्त कर लिया गया है। इस हादसे में स्कूटी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। स्कूटी को भी पुलिस थाने ले गई है। पुनदाग ओपी प्रभारी ने बताया कि स्कार्पियो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाने में उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि स्कॉर्पियो की रफ्तार बहुत अधिक थी। इसी वजह से यह दुर्घटना घटी है। इस हादसे में मृत युवक और घायलों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस पहचान करने में जुटी हुई है। सुबह-सुबह इलाके में हुए इस हादसे से लोग हतप्रभ हैं। गौरतलब है कि इन दिनों हादसों की संख्या बढ़ रही है। आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस वाहनों की रफ्तार पर लगाम नहीं लगा पा रही है।

खासतौर से चार पहिया वाहन काफी तेज रफ्तार से चलते हैं। इससे हादसों की आशंका बनी रहती है। ट्रैफिक पुलिस ने स्पीड गन कैमरे लगाने की बात कही थी। लेकिन, अभी तक किसी भी ऐसे चालक पर जुर्माना नहीं लगा है, जो राजधानी की सड़कों पर तेज गति से गाड़ियां चला रहे हैं। राजधानी में लगभग सभी सड़कें वाहनों से भरी रहती हैं। कोई भी सड़क खाली नहीं रहती। ऐसे में तेज गति से गाड़ी चलाना पूरी तरह से खतरनाक और अराजकता है। माना जा रहा है कि ट्रैफिक पुलिस को रफ्तार पर लगाम लगानी चाहिए।

chat bot
आपका साथी