Engineering Admission 2021: इंजीनियरिंग में एडमिशन के लिए सरकार का नया फॉर्मूला, यहां देखें Details

Engineering Admission 2021 इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए जेईई मेन से राज्य मेधा सूची बनेगी। इसके आधार पर ही इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन होगा। झारखंड संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर्षद ने इंजीनियरिंग दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 12:43 AM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 12:44 AM (IST)
Engineering Admission 2021: इंजीनियरिंग में एडमिशन के लिए सरकार का नया फॉर्मूला, यहां देखें Details
Engineering Admission 2021: इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए जेईई मेन से अंतिम मेधा सूची बनेगी।

रांची, राज्य ब्यूरो। Engineering Admission 2021 झारखंड के सरकारी व गैर सरकारी इंजीनियरिंग संस्थानों में नामांकन के लिए राज्य मेधा सूची जेईई मेन- 2021 परीक्षा के परिणाम के आधार पर तैयार की जाएगी। झारखंड संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर्षद (जेसीईसीईबी) ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। राज्य मेधा सूची में शामिल होने के लिए आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई। आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि तीन नवंबर निर्धारित है।

झारखंड संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर्षद द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, आनलाइन आवेदन भरने वाले अभ्यर्थी चार से छह नवंबर के बीच आवेदन में सुधार कर सकते हैं। पर्षद द्वारा औपबंधिक मेधा सूची 10 नवंबर को जारी की जाएगी। इसपर आपत्तियां लेने के बाद 14 नवंबर को अंतिम मेधा सूची जारी की जाएगी।

पालिटेक्निक में दाखिले के लिए पहली काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू

झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने राज्य के सरकारी व गैर सरकारी पालिटेक्निक संस्थानों में दाखिले के लिए आनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू कर दी है। इसके तहत 28 अक्टूबर तक आनलाइन निबंधन होगा तथा अभ्यर्थियों से सीटों एवं संस्थानों का विकल्प भरा जाएगा। पर्षद एक नवंबर को पहली काउंसलिंग के तहत सीटों का आवंटन पत्र जारी करेगा। अभ्यर्थी 18 नवंबर तक इसे डाउनलोड कर सकेंगे। इसी अवधि तक संस्थानों में नामांकन लिया जा सकेगा।

इस आनलाइन निबंधन प्रक्रिया में वैसे अभ्यर्थी शामिल होंगे जो पर्षद द्वारा आयोजित पालिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2021 में सफल घोषित किए गए हैं। बता दें कि पर्षद ने आठ अक्टूबर को ही पालिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस आनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से रांची स्थित झारखंड गवर्नमेंट मिनी टूल रूम एंड ट्रेंनिंग सेंटर, दुमका स्थित गवर्नमेंट टूल रूम एंड ट्रेनिंग सेंटर तथा रांची स्थित सेंट्रल इंस्टीट्यूट आफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी में भी नामांकन हो सकेगा।

chat bot
आपका साथी