Ranchi Durga Puja: रांची में निकला मां दुर्गे का विसर्जन जुलूस, नाचते -गाते सरोवर पहुंचे श्रद्धालु

Ranchi Durga Puja रांची जिले में दुर्गा पूजा एवं दशहरा का त्यौहार संपन्न हो गया। आज विभिन्न जगहों पर विसर्जन जुलूस निकाला गया। भक्ति भाव में जुटे श्रद्धालु नाचते गाते नदी व सरोवर पहुंचे। पूजा अर्चना के बाद मां दुर्गे की प्रतिमा को विसर्जित किया गया।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 05:34 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 05:34 PM (IST)
Ranchi Durga Puja: रांची में निकला मां दुर्गे का विसर्जन जुलूस, नाचते -गाते सरोवर पहुंचे श्रद्धालु
विभिन्न जगहों पर मां दुर्गे का विसर्जन जुलूस निकाला गया।

रांची,जाटी। जिले में दुर्गा पूजा एवं दशहरा का त्यौहार संपन्न हो गया। आज विभिन्न जगहों पर विसर्जन जुलूस निकाला गया। भक्ति भाव में जुटे श्रद्धालु नाचते गाते नदी व सरोवर पहुंचे। पूजा अर्चना के बाद मां दुर्गे की प्रतिमा को विसर्जित किया गया। बेड़ो में सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन के तहत प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में दशहरा का पर्व परंपरागत व शांतिपूर्ण संपन्न हो गया।

महादानी मंदिर परिसर में दस दिनों तक चलने वाली दुर्गा पूजा का का समापन किया गया। शुक्रवार को मां दुर्गा की विदाई के पूर्व सुहागन महिलाओं ने सिंदूर खेला में शामिल होकर एक दूसरे को सिंदूर लगाकर सुख समृद्धि व अखंड सुहाग की कामना की। पूजा पंडाल व मंदिरों में स्थापित कलश का विसर्जन गाजे-बाजे के साथ किया गया। डोली पर पूरे विधि विधान के साथ स्थापित कलश को बेड़ो बड़ा तालाब में विसर्जित किया गया।

सोनाहातू में  दुर्गापूजा के अवसर पर गुरुवार को दिन में ही प्रखंड के हेंसाडीह गांव में छ्ऊ नृत्य का आयोजन किया गया। इसमें उस्ताद बाघंबर सिंह मुंडा एवं जोलोधर सिंह मुंडा ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। छ्ऊ नृत्य देखने के लिए बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण जुटे हुए थे।

छ्ऊ नृत्य स्थल पर आंदोलनकारी छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो भी पहुंचकर आयोजकों की सराहना की। मौके पर सत्यनारायण सिंह मुंडा, विदुभूषण सिंह मुंडा, मुखिया प्रतिनिधि प्रताप सिंह मुंडा, फनीभूषण सिंह मुंडा, पूर्व शिक्षक हिकिम सिंह मुंडा, मनोज सिंह मुंडा, नरसिंह दास, विजय सिंह मुंडा, शक्ति सिंह मुंडा, लोहरा पातर आदि लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी