IMA ने रांची में डॉक्टरों के लिए तैयार किया 3 ऑक्सीजन बेड का कोविड वार्ड

Jharkhand News Ranchi Samachar इस अस्पताल को तैयार करने में आइएमए के उपाध्यक्ष डॉ. ब्यूटी बनर्जी का योगदान रहा। युवा कांग्रेस महासचिव रोहित सिन्हा ने रांची में एंबुलेंस सेवा शुरू की है ताकि गरीबों को दिक्कत नहीं हो।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 03 May 2021 01:53 PM (IST) Updated:Mon, 03 May 2021 01:57 PM (IST)
IMA ने रांची में डॉक्टरों के लिए तैयार किया 3 ऑक्सीजन बेड का कोविड वार्ड
Jharkhand News, Ranchi Samachar रोहित सिन्हा ने रांची में एंबुलेंस सेवा शुरू की है, ताकि गरीबों को दिक्कत नहीं हो।

रांची, जासं। Jharkhand News, Ranchi Samachar आइएमए यानि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने राजधानी रांची में डॉक्टरों के लिए तीन ऑक्सीजन युक्त बेड का छोटा सा कोविड-19 अस्पताल तैयार किया है। इस अस्पताल में कोरोना पीड़ित डॉक्टर, उनकी पत्नी, बच्चे और उनके माता-पिता का इलाज किया जाएगा। इस अस्पताल को तैयार करने में आइएमए के उपाध्यक्ष डॉ. ब्यूटी बनर्जी का योगदान रहा। आइएमए के रांची शाखा के सचिव डाॅक्टर सुधीर कुमार ने संस्था के सभी सदस्यों से 3 बेड के इस कोविड-19 अस्पताल के लिए आर्थिक, चिकित्सीय और सामाजिक सहयोग की अपील की है।

युवा कांग्रेस महासचिव ने शुरू की गरीबों के लिए निश्शुल्क एंबुलेंस सेवा

युवा कांग्रेस महासचिव रोहित सिन्हा ने राजधानी रांची में गरीब जरूरतमंद कोरोना के मरीजों के लिए निश्शुल्क एंबुलेंस सेवा शुरू की है। रोहित का कहना है कि रांची में आए दिन एंबुलेंस चालकों द्वारा मनमाना भाड़ा वसूलने की शिकायत आती रहती है। इसीलिए उन्होंने यह एंबुलेंस सेवा शुरू की है, ताकि गरीबों को दिक्कत नहीं हो। शवों के अंतिम संस्कार में भी एंबुलेंस चालक अधिक पैसा वसूलते हैं। उन्होंने कहा कि जिसे भी एंबुलेंस चाहिए, वह 93084 55555 नंबर पर संपर्क कर सकता है। रोहित का कहना है कि वह लोगों को भोजन, दवा, ऑक्सीजन सिलेंडर और अस्पताल में बेड उपलब्ध करा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी