दवा या ऑक्‍सीजन सिलेंडर की हो जरूरत तो इन नंबरों पर करें फोन, 100 से भी अधिक RSS स्‍वयंसेवक लगे हैं सेवा कार्य में

Jharkhand News RSS News आम लोगों की मदद के लिए रांची के बरियातू रोड स्थित आरोग्य भवन में अस्थायी कार्यालय खोला गया है। रांची महानगर के 100.से अधिक स्वयंसेवक इस सेवा कार्य में लगे हैं। यहां रक्‍तदान भी किया जा रहा है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 05:20 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 06:48 PM (IST)
दवा या ऑक्‍सीजन सिलेंडर की हो जरूरत तो इन नंबरों पर करें फोन, 100 से भी अधिक RSS स्‍वयंसेवक लगे हैं सेवा कार्य में
Jharkhand News, RSS News यहां रक्‍तदान भी किया जा रहा है।

रांची, [संजय कुमार]। Jharkhand News, RSS News कोरोना संक्रमण के कारण फैली इस महामारी में जरूरतमंदों की मदद करने में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रांची महानगर के स्वयंसेवक बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। चाहे घर पर दवा पहुंचाना हो, ब्लड व प्लाज्मा या ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था करनी हो। अस्पतालों में खाली बेड की उपलब्धता बतानी हो या एंबुलेंस व अंतिम शव वाहन की व्यवस्था करनी हो। हर तरह की मदद में स्वयंसेवक लगे हैं। सेवा के काम में अभी रांची महानगर के 100 से अधिक स्वयंसेवक जुटे हैं, जो स्वयं को संक्रमण से बचाते हुए लोगों की मदद कर रहे हैं। वैसे सेवा के काम में लगे कई स्वयंसेवक संक्रमित हो चुके हैं। इसके बाद भी सेवा का काम जारी है।

इन कामों पर विभाग संघचालक विवेक भसीन, विभाग प्रचारक व्यापक कुमार, विभाग कार्यवाह संजीत कुमार, महानगर संघचालक पवन मंत्री, रांची महानगर कार्यवाह विजय कुमार व महानगर सेवा प्रमुख अक्षय सिंह पूरी तरह निगरानी रख रहे हैं। वैसे सेवा के अलग-अलग कामों के लिए कई टीमें बनाई गई हैं और सभी के मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। सेवा के कामों को संचालित करने के लिए बरियातू रोड स्थित आरोग्य भवन में एक अस्थायी कार्यालय खोला गया है। यहीं से दवा, ऑक्सीजन सिलेंडर आदि की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

ऑक्सीजन का लेते हैं न्यूनतम शुल्क

रांची विभाग सेवा प्रमुख कन्हैया कुमार ने कहा कि ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए सिक्योरिटी मनी के रूप में 15000 रुपये लेते हैं, जिसे वापस कर देते हैं। गैस का 500 रुपये लेते हैं। सिलेंडर एक सप्ताह के लिए देते हैं। जो संक्रमित गरीब हैं, वैसे लोगों को एक सप्ताह की दवा निश्शुल्क देते हैं। एक दो दिनों में भोजन की व्यवस्था भी हमलोग शुरू करने वाले हैं।

स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

आरएसएस रांची महानगर की ओर से बुधवार को आरोग्य भवन में रक्तदान और इम्यूनिटी जांच शिवि‍र लगाई गई थी। इसमें स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसमें 26 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। इसे रिम्स के ब्लड बैंक में जमा करा दिया गया। यहां रोशनी खलखो सहित कई महिलाओं ने भी रक्तदान किया।

मदद लेने के लिए इन नंबरों पर कोई भी जरूरतमंद संपर्क कर सकते हैं

व्यापक कुमार, विभाग प्रचारक 9470504625

संजीत कुमार, विभाग कार्यवाह 6207510117

कन्हैया कुमार  6201137668

अक्षय सिंह  9113150949

बेड/आइसीयू/वेंटिलेटर

भवेश  शर्मा  7992313651

शंकर कुमार   9386268816

पवन    9431102146

अभिजीत राज   9771034065

सूरज पांडे    7858031717

रूबल    9431386237

प्लाज्मा/ब्लड व्यवस्था

रंजन कुमार  8210370160

रंजन पासवान  7546862761

दीप्ति  6202086939

शुभम   8092352934

प्रेम प्रतीक  9534098966

विकास कुमार  9693565738

ऑक्सीजन सिलेंडर

अमन पुरोहित  7004505260

अमृत रमन  9852108433

सलोनी श्रीवास्तव   6206821645

एंबुलेंस/आपातकालीन सेवा

नीलेश सिंह  6200759921

घर जाकर कोरोना जांच/पैरामेडिकल सहयोग

संतोष तिवारी  6203201 449

प्रभाष   9835110425

विवेक मिश्र  7004273871

सिलिंडर भराई/रिफिल

कमल   7870612829

अनुराग   8102095591

ऑक्सिमिटर और रेगुलेटर

रिचा भारती   9523415720

अमृत रमन   9852108433

डॉक्टर्स कनेक्ट

अमरेंद्र  8092161081

सिद्धार्थ सचदेव 9031794435

शव वाहन/डेथ सर्टिफिकेट

सुजीत सिंह   7004906700

राकेश कर्ण   8789451742

मेडिसिन

नितेश पांडे   72959 04445

विक्रम  6200670488

अंकित   7903772313

विशाल सिंह  9113198588

काढ़ा व्यवस्था

रंजीत कुमार   8877664573

टीकाकरण

रोशनी खलको  79031 77237

डेटा/फीडबैक

रैना श्रीवास्तव   76678 09383

chat bot
आपका साथी