Ranchi Municipal Corporation: गंदगी जमा है तो लगाएं फोन, 48 घंटे के अंदर नगर निगम कराएगा सफाई

Ranchi Municipal Corporation मुख्यमंत्री श्रमिक योजना से जुड़े 137 श्रमिकों को रांची नगर निगम ने अपने सफाई अभियान से अटैच किया है। इन 137 श्रमिकों को अब रोज रांची नगर निगम ने सफाई का काम दिया जा रहा है।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 09:41 AM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 09:41 AM (IST)
Ranchi Municipal Corporation: गंदगी जमा है तो लगाएं फोन, 48 घंटे के अंदर नगर निगम कराएगा सफाई
मुख्यमंत्री श्रमिक योजना से जुड़े श्रमिकों को सफाई अभियान में लगाया गया है।

रांची,जासं। मुख्यमंत्री श्रमिक योजना से जुड़े 137 श्रमिकों को रांची नगर निगम ने अपने सफाई अभियान से अटैच किया है। इन 137 श्रमिकों को अब रोज रांची नगर निगम ने सफाई का काम दिया है। श्रमिकों को सफाई अभियान में लगाया गया है। मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत रजिस्टर्ड श्रमिकों को जैकेट और दास्ताना दे दिया गया है। रांची नगर निगम ने दुर्गा पूजा में सफाई अभियान चलाया। यह सफाई अभियान अब लगातार चलता रहेगा। इसी के तहत मुख्यमंत्री श्रमिक योजना में सूचीबद्ध श्रमिकों को रोजगार दिया जा रहा है। ताकि दूसरे राज्यों से काम धंधा बंद कर वापस लौटे राजधानी के श्रमिकों को रोजगार मिलता रहे और उनका भी घर चलता रहे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी नगर निकायों को निर्देश दिया है कि वह मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत सूचीबद्ध श्रमिकों को काम दें। इसके तहत ही रांची नगर निगम ने श्रमिकों को रोजगार देना शुरू किया है। मुख्यमंत्री श्रमिक योजना में सूचीबद्ध कोकर की रूपा कुमारी ने बताया कि सरकार के इस कदम से उन्हें काफी राहत मिलेगी। कम से कम उन्हें रोजगार मिला है। इससे उनका घर चलेगा। दूसरी तरफ, रांची में साफ-सफाई की व्यवस्था इन दिनों कमजोर हो गई है।

सफाई को देखते हुए नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। अगर कहीं नालियां जाम हैं। साफ सफाई नहीं हो रही या कचरे का उठाव नहीं हो रहा है तो लोग इस हेल्पलाइन पर शिकायत कर सकते हैं। शिकायत के 48 घंटे के अंदर नगर निगम विशेष सफाई कराएगा। इसके लिए नगर आयुक्त ने विशेष सफाई अभियान की शुरुआत करने का ऐलान किया है। इस महाअभियान के तहत हर वार्ड में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। सभी नालों और नालियों की सफाई कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी