Jharkhand: विशाल सागर बने रांची के डीडीसी, रामवृक्ष महतो को एडीएम नक्सल का प्रभार

Transfer Posting Jharkhand भारतीय प्रशासनिक सेवा और झारखंड प्रशासनिक सेवा के एक-एक अधिकारी का आज तबादला किया गया है। इस संबंध में झारखंड कार्मिक-प्रशासनिक सुधार विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। विशाल सागर रांची के डीडीसी बने हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 08:06 PM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 08:13 PM (IST)
Jharkhand: विशाल सागर बने रांची के डीडीसी, रामवृक्ष महतो को एडीएम नक्सल का प्रभार
Transfer Posting Jharkhand आइएएस विशाल सागर। फाइल फोटो

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Transfer Posting Jharkhand झारखंड में भारतीय प्रशासनिक सेवा और झारखंड प्रशासनिक सेवा के एक-एक अधिकारी का तबादला किया गया है। इस संबंध में कार्मिक-प्रशासनिक सुधार विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अुनसार, विशाल सागर रांची के डीडीसी बनाए गए हैं। रामवृक्ष महतो को एडीएम नक्सल का प्रभार दिया गया है। आइएएस विशाल सागर कार्मिक-प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग में संयुक्‍त सचिव के पद पर थे। उन्‍हें अगले आदेश तक के लिए रांची के उप विकास आयुक्‍त सह रांची जिला परिषद के मुख्‍य कार्यपालक दंडाधिकारी के पद पर स्‍थानांतरित किया गया है।

झारखंड प्रशासनिक सेवा के रामवृक्ष महतो जामताड़ा में लेखा प्रशासन एवं स्‍वनियोजन जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक के पद पर पदस्‍थापित थे। उन्‍हें स्‍थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक भूमि सुधार एवं नक्‍सल रांची का अपर समाहर्ता बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी