पुरस्कृत होने पर बोले सिमडेगा डीसी- मतदाता लोकतंत्र के आधार, हमें उनके लिए काम करने का अवसर मिला, यह हमारा सौभाग्य

सिमडेगा के उपायुक्त सुशांत गौरव को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राजधानी रांची में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया गया। राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने उन्हें अपने हाथों से पुरस्कृत किया। सम्मान ग्रहण करने के बाद सुशांत गौरव ने कहा कि मतदाता लोकतंत्र के आधार हैं।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 03:42 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 03:42 PM (IST)
पुरस्कृत होने पर बोले सिमडेगा डीसी- मतदाता लोकतंत्र के आधार, हमें उनके लिए काम करने का अवसर मिला, यह हमारा सौभाग्य
मतदाता लोकतंत्र के आधार, हमें उनके लिए काम करने का अवसर मिला, यह हमारा सौभाग्य। जागरण

रांची, जासं । सिमडेगा के उपायुक्त सुशांत गौरव को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राजधानी रांची में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया गया। राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने उन्हें अपने हाथों से पुरस्कृत किया। सम्मान ग्रहण करने के बाद सुशांत गौरव ने कहा कि मतदाता लोकतंत्र के आधार हैं। यह हमारा सौभाग्य है कि हमें उनके लिए काम करने का अवसर मिला। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सिमडेगावासियों को बधाई दी। कहा कि, जिले की जनता ने जिस उत्साह से मतदाता पुनरीक्षण कार्य में भाग लिया।

उसकी बदौलत ही यह गौरव प्राप्त हुआ है। उन्होंने मतदाता सूची को ठीक करने में सहयोग करने वाले सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। कहा कि यह सामूहिक श्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि, लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों का मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेना जरूरी है। तभी संभव हो सकता है जब सभी नागरिकों को हम मतदाता सूची में शामिल करने में सफल रहें। उन्होंने चुनाव आयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। उम्मीद जताई कि सिमडेगा जिला प्रशासन के सभी अधिकारी भविष्य में भी टीम भावना के साथ इसी प्रकार बेहतर परिणाम देंगे।

chat bot
आपका साथी