झारखंड के सिमडेगा में घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की चाकू गोदकर की हत्या

सिमडेगा जिले के बानो थाना क्षेत्र अंतर्गत बांकी पंचायत के रामजोल गिरजाटोली गांव में बीती रात सुरेश मड़की नामक व्यक्ति ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी दुलारी समद की चाकू मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक सुरेश की दो पत्नी थी।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 12:01 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 12:01 PM (IST)
झारखंड के सिमडेगा में घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की चाकू गोदकर की हत्या
चाकू भोंककर अपनी पत्नी की कर दी हत्या। जागरण

सिमडेगा/बानो, संसू । सिमडेगा जिले के बानो थाना क्षेत्र अंतर्गत बांकी पंचायत के रामजोल गिरजाटोली गांव में बीती रात सुरेश मड़की नामक व्यक्ति ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी दुलारी समद की चाकू मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक सुरेश की दो पत्नी थी। दुलारी हमेशा घर से बाहर रहती थी। जिसको लेकर सुरेश से आए-दिन विवाद होते रहता था। इसको लेकर वह हमेशा परेशान रहता था। कल रात सुरेश नशे में धुत होकर घर पंहुचा और दुलारी को सामने देख किसी बात को लेकर उससे कहासुनी हो गई।

विवाद ज्यादा बढ गया तभी सुरेश ने घर में रखी चाकू उठा कर अपनी पत्नी में हमला कर दिया। जिससे घटनास्थल पर हीं पत्नी दुलारी ने दम तोड दिया। घटना के बाद घर में चित्कार मच गया। जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही बानो थाना प्रभारी प्रभात कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पति सुरेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। इधर, घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया। हर कोई सुरेश को कोस रहा है कि उसने अपनी पत्नी की ही हत्या कर दी। सभी ने सुरेश के प्रति अपना आक्रोश जताया।

chat bot
आपका साथी