Jharkhand: लड़कियों को राजधानी स्पेशल ट्रेन से दिल्ली ले जा रहे थे तस्कर, महिला सिपाहियों ने चंगुल से छुड़ाया

Jharkhand News आरपीएफ की महिला सिपाहियों की टीम ने रांची रेलवे स्टेशन पर नन्हे फरिश्ते अभियान के तहत दो लड़कियों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया है। इन लड़कियों को राजधानी स्पेशल ट्रेन से दिल्ली ले जाए जाने की योजना थी।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 09:41 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 09:41 PM (IST)
Jharkhand: लड़कियों को राजधानी स्पेशल ट्रेन से दिल्ली ले जा रहे थे तस्कर, महिला सिपाहियों ने चंगुल से छुड़ाया
लड़कियों को राजधानी स्पेशल ट्रेन से दिल्ली ले जा रहे थे तस्कर। जागरण

रांची (जागरण संवाददाता) । Jharkhand News आरपीएफ की महिला सिपाहियों की टीम ने रांची रेलवे स्टेशन पर नन्हे फरिश्ते अभियान के तहत दो लड़कियों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया है। इन लड़कियों को राजधानी स्पेशल ट्रेन से दिल्ली ले जाए जाने की योजना थी। तस्करों ने राजधानी स्पेशल ट्रेन के दिन बी 9 कोच के 58, 59 और 60 नंबर सीट बुक कराई गई थी। आरपीएफ ने इन लड़कियों को दिल्ली ले जा रहे व्यक्ति फगुआ को सिमडेगा पुलिस के हवाले कर दिया है। बरामद लड़कियों में एक किशोरी व दूसरी युवती है। इनमें से युवती को रांची महिला थाने और किशोरी को चाइल्ड लाइन को सौंपा गया।

आरपीएफ की मानव तस्करी रोकने के लिए बनाई गई टीम रविवार की शाम रांची रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चला रहे थी। तभी शाम को उन्हें एक व्यक्ति एक युवती और एक किशोरी दिखाई दी। संदेह के आधार पर उन्हें रोका गया और पूछताछ की गई। किशोरी और युवती सिमडेगा के कुरदेग के अनवराजोडा गांव की रहने वाली हैं। उसके साथ मौजूद महिला कलावती ने खुद को किशोरी की चाची बताया। उसके साथ मौजूद व्यक्ति खूंटी के अरकी के सौमरांगबेरा गांव का फगुआ हंसा था। फगुआ ने बताया कि दोनों लड़कियों को दिल्ली लेकर जा रहे हैं। वहां काम के सिलसिले से यह लड़कियां जा रही हैं।

फगुआ ने आरपीएफ को बताया कि दोनों लड़कियों को उसे कमलेश मुंडा ने सौंपा है और दिल्ली तक ले जाने के लिए कुछ पैसे भी दिए हैं। इन लोगों को रविवार को रांची रेलवे स्टेशन से राजधानी स्पेशल ट्रेन पकड़ कर दिल्ली जाना था।

वाट्सएप पर तस्करों ने की थी चैट

आरपीएफ ने फगुआ हंसा का मोबाइल फोन चेक किया तो उस पर व्हाट्सएप चैट मिली। व्हाट्सएप पर उसने कमलेश से बात की थी। यह बात पैसे के लेनदेन को हुई थी। इसमें कहा गया था कि दोनों लड़कियों को दिल्ली ले जाना है। चैट में कहा गया था कि लड़की के घर वाले रुपये की मांग कर रहे हैं। इसलिए 50 हजार रुपये भेज दीजिए। आरपीएफ ने फगुआ का मोबाइल जब्त कर लिया है।

जीआरपी ने कार्रवाई करने से किया इंकार

बरामद लड़कियों और तस्कार फगुआ को जीआरपी के हवाले किया जा रहा था। लेकिन जीआरपी ने लेने से इंकार कर दिया। जीआरपी ने इस संबंध में कोई भी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। जीआरपी के अधिकारियों ने आरपीएफ के अधिकारियों को बताया कि लड़कियां जिस इलाके की रहने वाली हैं मानव तस्करी के मामले में केस उसी थाने में दर्ज होगा। इसके बाद नाबालिग किशोरी को रांची के चाइल्डलाइन के हवाले कर दिया गया। जबकि कलावती कुमारी को महिला थाने के हवाले किया गया है। सोमवार को दोनों लड़कियों के परिजन रांची पहुंचे।

सिमडेगा पुलिस ने की तस्कर के खिलाफ कार्रवाई वह फगुआ हंसा को जानते हैं। सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद गिरफ्तार फगुआ हंसा को सिमडेगा के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट पोस्ट के हवाले कर दिया गया है। पोस्ट के ऑफिसर इंचार्ज देवेंद्र कुमार मामले में आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी