झारखंड आंदोलनकारियों के मान व पहचान के लिए बनाई मानव श्रृंखला Ranchi News

इस कार्यक्रम के माध्यम से मांग की गई है कि मारांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एन ई होरो बिनोद बिहारी महतो निर्मल महतो सीपी तिर्की देवेंद्र माझी डॉ रामदयाल मुंडा जैसे झारखंड आंदोलनकारियों को महान झारखंड रत्न देकर राजकीय पहचान व सम्मान प्रदान किया जाय।

By Vikas SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 01:16 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 01:16 PM (IST)
झारखंड आंदोलनकारियों के मान व पहचान के लिए बनाई मानव श्रृंखला Ranchi News
सभी झारखंड आंदोलनकारियों को महान झारखंड रत्न देकर राजकीय पहचान व सम्मान देने की मांग को लेकर यह आयोजन हुआ।

रांची (जागरण संवाददाता)। झारखंड आंदोलनकारियों के मान-सम्मान, स्वाभिमान, अस्तित्व, पहचान एवं पेंशन के सवाल को लेकर आज 28 अक्टूबर पूर्वाह्न 11 बजे से मानव श्रृंखला कार्यक्रम झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में शुरू की गई।

आंदोलनकारियों को महान झारखंड रत्न देकर राजकीय पहचान व सम्मान प्रदान करने की मांग

इस कार्यक्रम के माध्यम से मांग की गई है कि मारांग गोमके, जयपाल सिंह मुंडा, एन ई होरो, बिनोद बिहारी महतो, निर्मल महतो, सीपी तिर्की, देवेंद्र माझी, डॉ रामदयाल मुंडा, डॉ बीपी केसरी, रीतलाल प्रसाद वर्मा, एके राय, लाल रण विजय नाथ शहदेव, सोबरन अंसारी, बशीर अहमद सहित सभी झारखंड आंदोलनकारियों को महान झारखंड रत्न देकर अभिलंब राजकीय पहचान व सम्मान प्रदान किया जाय।

पहचान के साथ पेंशन भी सुनिश्चित

साथ ही यह भी मांग की गई कि दिसुम गुरु शिबू सोरेन से लेकर सुदेश कुमार महतो तक राज्य के एक-एक झारखंड आंदोलनकारी, साहित्यकार, पत्रकार एवं कलाकार, सबों को एक निश्चित समय के अंदर चिन्हित कर मान-सम्मान, पहचान व पेंशन सुनिश्चित किया जाय। झारखंड आंदोलनकारियों के नामों का प्रकाशन गजट में अभिलंब हो। कार्यक्रम में दुमका, गिरिडीह, धनबाद, सरायकेला, खरसावां, लातेहार, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, खूंटी, कोडरमा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, हजारीबाग, रामगढ़, रांची एवं सिल्ली क्षेत्र के झारखंड आंदोलनकारी भाग ले रहे हैं।

chat bot
आपका साथी