रांची में रामपुरिया वस्त्रालय के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों के कपड़े जल कर राख

रांची के डोरंडा स्थित रामपुरिया वस्त्रालय के गोदाम में मंगलवार की सुबह अचानक आग लग गई। इस आगलगी के बाद अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयावह थी कि उसके लपटे दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था मामले की जानकारी आनन-फानन में अग्निशमन विभाग को दी गई।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 09:19 AM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 09:19 AM (IST)
रांची में रामपुरिया वस्त्रालय के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों के कपड़े जल कर राख
रांची के डोरंडा स्थित रामपुरिया गोदाम में लगी भीषण आग। जागरण

रांची, जासं । रांची के डोरंडा स्थित रामपुरिया वस्त्रालय के गोदाम में मंगलवार की सुबह अचानक आग लग गई। इस आगलगी के बाद अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयावह थी कि उसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी। मामले की जानकारी आनन-फानन में अग्निशमन विभाग को दी गई। जिसके बाद अग्निशमन विभाग की पांच दमकल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आशंका जताई जा रही कि गोदाम में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी। चूंकि गोदाम के अंदर केवल कपड़े रखे हुए थे, इसलिए आग तेजी के साथ फैली, आसपास के लोगों ने अग्निशमन विभाग के आने से पहले आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन वे कामयाब नहीं हो पाए। इससे पूरे कपड़े जल गए।

आगलगी के दौरान कोई नहीं था मौजूद

मंगलवार की सुबह करीब 5 बजे डोरंडा थाना क्षेत्र के जैन मंदिर के पास स्थित रामपुरिया वस्त्रालय के गोदाम में अचानक आग लग गई। जिस समय गोदाम में आग लगा उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था , आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने गोदाम के मालिक को दी जिसके बाद मालिक के द्वारा अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। हालांकि जब तक अग्निशमन विभाग का दस्ता मौके पर पहुंचता काफी नुकसान हो चुका था। लाखों के कपड़े जलकर राख हो गए।

chat bot
आपका साथी