Bank News: बैंकों के नकद-जमा अनुपात में भारी गिरावट, प्रथम तिमाही में सीडी रेशियो 25.72% पहुंचा

Bank CD Ratio चालू वित्तीय वर्ष के प्रथम तिमाही में सीडी रेशियो 25.72 प्रतिशत पहुंचा। तीन वर्षों में 7.38 प्रतिशत नीचे पहुंचा। वित्तीय वर्ष 2018-19 में 33.10 प्रतिशत था। नकद-जमा औसत अनुपात अब तक के सबसे निम्न स्तर पर पहुंचा।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 05:56 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 06:04 PM (IST)
Bank News: बैंकों के नकद-जमा अनुपात में भारी गिरावट, प्रथम तिमाही में सीडी रेशियो 25.72% पहुंचा
Bank CD Ratio चालू वित्तीय वर्ष के प्रथम तिमाही में सीडी रेशियो 25.72 प्रतिशत पहुंचा।

चतरा, [जुलकर नैन]। चतरा जिले में बैंकों के नकद-जमा अनुपात की स्थिति अच्छी नहीं है। सीडी रेशियो में लगातार गिरावट आ रही है। चालू वित्तीय वर्ष के प्रथम तिमाही में सीडी रेशियो 25.72 प्रतिशत है। यदि गत वित्तीय वर्ष की तुलना की जाए, तो इसमें 0.60 प्रतिशत की गिरावट आई है। गत वित्तीय वर्ष 2020-21 में औसत अनुपात 26.32 प्रतिशत था। इस प्रकार देखा जाए, तो सीडी रेशियो अब तक सबसे न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। वित्तीय वर्ष 2018-19 में यह 33.10 प्रतिशत था।

वित्तीय वर्ष 2017-18 में 30.20 प्रतिशत था। वहीं वित्तीय वर्ष 2016-17 में 31.89 प्रतिशत था। बैंकों के नकद-जमा अनुपात में आ रही गिरावट को लेकर अधिकारी काफी चिंतित हैं। बताते चलें कि अप्रैल से लेकर जून 2021 तक प्रथम तिमाही में जिले के विभिन्न बैंकों में 331378.80 लाख रुपये डिपोजिट हुए हैं। इसके विरुद्ध मात्र 85225.73 रुपये अग्रिम अर्थात ऋण के रूप में दिया गया था। इस प्रकार कुल डिपोजिट का 25.72 प्रतिशत ऋण दिया गया। 

क्या है सीडी रेशियो

बैंकों के नकद जमा अनुपात को सीडी रेशियो कहते हैं। बैंकों में जितना नकद जमा होता है, उसके विरुद्ध अग्रिम अर्थात ऋण देने का प्रावधान है। लेकिन यहां पर हो यह रहा है कि चतरा में नकद जमा से बड़े शहरों के पूंजीपतियों को ऋण दिया जा रहा है।

एचडीएफसी सबसे बेहतर, एसबीआइ सबसे खराब

नकद-जमा अनुपात मामले में सबसे अच्छा प्रदर्शन एचडीएफसी का है। लक्ष्य का 240.85 प्रतिशत उपलब्धी है। एचडीएफसी का कुल डिपोजिट 3091.52 लाख है। इसके विरुद्ध अग्रिम के रूप में 7445.84 लाख दिया है। सबसे खराब प्रर्दशन एसबीआइ का है। एसबीआइ ने प्रथम तिमाही तक 128806.73 लाख रुपये डिपोजिट किया है। इसके विरुद्ध 19864.59 लाख का एडवांस दिया है। अर्थात 15.42 प्रतिशत की उपलब्धि है।

अधिकारी वर्जन

सीडी रेशियो में गिरावट आई है। अग्रिम को लेकर बैंकों को दिया गया लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है। कोरोना की वजह से प्रथम तिमाही की उपलब्धी अपेक्षाकृत बेहतर नहीं रही। -देवव्रत शर्मा, एलडीएम, चतरा।

बैंकवार सीडी रेशियो का विवरण

बैंक              नकद जमा       अग्रिम        प्रतिशत

बीओआइ         124835.11     31948.84     25.59

स्टेट बैंक         128806.73     19864.59     15.42

एचडीएफसी         3091.52      7445.85    240.85

यूनियन बैंक         7972.24      1684.84      21.13

सेंट्रल बैंक           1471.75        971.92     66.04

पंजाब नेशनल        24825.59     6152.63     24.78

इंडियन बैंक          2673.22      918.29       34.35

झारखंड ग्रामीण       24836.66    1190.05      45.05

आइडीबीआइ         7313.78        854.34      23.01

केनारा                1819.96       1055.81      50.01

बीओबी                1678.24       580.35       34.58

एक्सिस                 3457.15      1053.31      30.46

आइसीआइसी            2196.15     1504.88       68.52

कुल                   331378.80    85225.73      25.72

chat bot
आपका साथी