बुंडू में कच्चा मकान गिरा, बच्चे की मौत, तीन जख्मी

बुंडू नगर पंचायत के बेसरा टोली में शनिवार की रात मिट्टी का कच्चा मकान ढहने से बच्चे की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 06:04 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 06:04 AM (IST)
बुंडू में कच्चा मकान गिरा, बच्चे की मौत, तीन जख्मी
बुंडू में कच्चा मकान गिरा, बच्चे की मौत, तीन जख्मी

संसू, बुंडू : बुंडू नगर पंचायत के बेसरा टोली में शनिवार की रात मिट्टी का कच्चा मकान ढहने से दीवार की मिट्टी में दबकर सात वर्षीय अभिषेक लोहरा पिता अजय लोहरा की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए रिम्स राची भेजा गया है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात 85 वर्षीय गुही लोहरा के परिवार के पुत्र अजय लोहरा 30वर्ष, पुत्रवधु गुरुवारी देवी 27वर्ष, पौत्र अभिषेक 7वर्ष, पौत्री सौम्या डेढ़ वर्ष घर के अंदर सोए थे। वहीं, गुही लोहरा बाहर सोया था। इसी क्रम में रात दो से तीन बजे के बीच घर की मिट्टी की दीवार भरभरा कर गिर गई और सभी लोग दब गए। हो-हल्ला की आवाज से पहुंचे पड़ोसियों ने काफी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला। मिट्टी में दबे होने के कारण अभिषेक को लोग नहीं खोज पा रहे थे। बाद में उसे निकाल कर अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया, परंतु रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अभिषेक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है।

------

हो-हल्ला के बाद जुटे लोगों ने दबे लोगों को निकाला

अचानक घर के गिरने के बाद मचे हो-हल्ला के बाद आसपास के ग्रामीण जुटे। इसके बाद सभी घर के नीचे दबे लोगों को खोजने में लगे। सभी को तो जल्द ही निकाल लिया गया, पर अभिषेक को खोजना मुश्किल हो रहा था। क्योंकि, वह मिट्टी के नीचे दब गया था। बाद में ग्रामीणों ने किसी प्रकार मिट्टी को वहां से हटाकर उसे निकाला। तत्काल ग्रामीण घायलों को लेकर बुंडू अनुंडलीय अस्पताल भागे। रास्ते में अभिषेक ने दम तोड़ दिया। वहीं, शेष अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स भेज दिया गया।

------

बेसराटोली के बाशिंदों को आज तक नहीं मिला जमीन का मालिकाना दस्तावेज

बेसरा टोली के बाशिदे पिछली कई पीढि़यों से यहां रहते हैं, परंतु जमीन का मालिकाना दस्तावेज उनके पास नहीं है, इसलिए उन्हें सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। 15-20 परिवार यहां रहते हैं, जो मजदूरी कर अपना गुजारा करते हैं। मृतक अभिषेक कुमार के पिता अजय लोहरा भी मोटिया मजदूर हैं। वहीं, मा रेजा का काम करती है।

--------

एसडीएम ने ली घटना की जानकारी

घटना की जानकारी मिलने पर बुंडू एसडीएम अजय कुमार साव, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार उराव, अंचलाधिकारी राजेश डुंगडुंग, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुनील जायसवाल बेसरा टोली पहूंचे और शोक संतप्त परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।े

chat bot
आपका साथी