होटल व्यापारियों के दर्द से मुंह फेर कर बैठी है सरकार

जागरण संवाददाता रांची अनलॉक में राज्य के होटल और रेस्टोरेंट व्यापारियों को छूट नह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 02:00 AM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 06:16 AM (IST)
होटल व्यापारियों के दर्द से मुंह फेर कर बैठी है सरकार
होटल व्यापारियों के दर्द से मुंह फेर कर बैठी है सरकार

जागरण संवाददाता, रांची : अनलॉक में राज्य के होटल और रेस्टोरेंट व्यापारियों को छूट नहीं मिलने से खासी नाराजगी है। इसे देखते हुए चैंबर भवन में झारखंड होटल एसोसिएशन का गठन किया गया। सर्वसम्मति से इस एसोसिएशन का अध्यक्ष अरविन्दर सिंह खुराना को चुना गया। उनके साथ सहयोगी के रूप में तमल सिन्हा, चिरंजीव रॉय, संतोष सिंह को भी प्रभार दिया गया ताकि झारखंड होटल एसोसिएशन का विस्तार सुचारू रूप से हो सके। बैठक में निर्णय लिया गया कि उपस्थित सभी सदस्य एसोसिएशन के आजीवन फाउंडर मेंबर के रूप में रहेंगे। झारखंड होटल एसोसिएशन का कार्यालय स्टेशन रोड रांची अवस्थित होटल अमर हेरिटेज में रहेगा। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से बाल्मीकि सिंह, मोहम्मद अली, राकेश जैन (कोडरमा), सुमन चक्रवर्ती (धनबाद) सुरेश कुमार भंडारा (हजारीबाग) और हरमीत सिंह गांधी (रामगढ़) को कार्यकारिणी सदस्य चयनित किया गया।

-------------------

बैठक के बाद अरविन्दर सिंह खुराना ने कहा कि एसोसिएशन के गठन का मुख्य लक्ष्य सरकार तक अपनी बात पहुंचाना है। इस कोरोना काल में रांची में होटल व्यापार में कम से कम 250 करोड़ का नुकसान हुआ है। मगर सरकार होटल व्यापारियों के दर्द से मुंह फेर कर बैठी है। आज से इस एसोसिएशन के माध्यम से हम पूरे राज्य के होटल मालिकों की बात को एक मंच के जरिये सरकार तक पहुंचाएंगे। वहीं चिरंजीवी रॉय ने कहा कि सभी सदस्यों की सहमति से एक स्ट्रक्चरल कमेटी का गठन किया गया है। जो आगे चलकर सक्रिय रूप से सहायता करेगी।

chat bot
आपका साथी