झारखंड के DGP को दिल्‍ली में मिला विशेष कार्य पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार

डीजीपी कमल नयन चौबे को पुलिस आधुनिकीकरण कैंप नई दिल्ली में विशेष कार्य पदाधिकारी का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 08:12 AM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 02:59 PM (IST)
झारखंड के DGP को दिल्‍ली में मिला विशेष कार्य पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार
झारखंड के DGP को दिल्‍ली में मिला विशेष कार्य पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड के डीजीपी कमल नयन चौबे को पुलिस आधुनिकीकरण कैंप नई दिल्ली में विशेष कार्य पदाधिकारी का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। यह पद लंबे समय से रिक्त पड़ा हुआ था। डीजीपी अपने कार्यों के अतिरिक्त वहां से संबंधित लंबित फाइलों को भी निष्पादित करेंगे। इससे पहले इस पद पर डीजी नीरज सिन्हा व एडीजी एमवी राव भी रह चुके हैं। एमवी राव को डीजी अग्निशमन सह गृह रक्षा वाहिनी बनाए जाने के बाद से ही विशेष कार्य पदाधिकारी का पद रिक्त था। इस संबंध में अभी अधिसूचना जारी नहीं हुई है। संभावना है कि मंगलवार को अधिसूचना जारी हो जाए।

chat bot
आपका साथी