Jharkhand Road Accident: लोहरदगा में ट्रक की चपेट में आने से होमगार्ड जवान की मौत

लोहरदगा-रांची मुख्य पथ में लोहरदगा शहरी क्षेत्र के किस्को मोड़ के समीप अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से होमगार्ड जवान की मौत हो गई। शुक्रवार की रात हुई सड़क दुर्घटना में होमगार्ड जवान घायल हो गया। जिसके बाद गंभीर हालत में इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 11:30 AM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 11:30 AM (IST)
Jharkhand Road Accident: लोहरदगा में ट्रक की चपेट में आने से होमगार्ड जवान की मौत
Jharkhand Road Accident: लोहरदगा में ट्रक की चपेट में आने से होमगार्ड जवान की मौत। जागरण

लोहरदगा, जासं । लोहरदगा-रांची मुख्य पथ में लोहरदगा शहरी क्षेत्र के किस्को मोड़ के समीप अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से होमगार्ड जवान की मौत हो गई। शुक्रवार की रात हुई सड़क दुर्घटना में होमगार्ड जवान घायल हो गया। जिसके बाद गंभीर हालत में इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां पर इलाज के दौरान होमगार्ड जवान की मौत हो गई।

मृतक की पहचान लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र के कड़ाक गांव निवासी बिजला उरांव के पुत्र प्रदीप उरांव (38 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है प्रदीप उरांव अपनी मोटरसाइकिल से लोहरदगा से कुडू की ओर जा रहा था। तभी किस्को मोड़ के समीप अज्ञात ट्रक ने प्रदीप उरांव की मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे प्रदीप उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रदीप को आनन-फानन में इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल लाया गया। जहां पर इलाज के दौरान प्रदीप की मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

chat bot
आपका साथी