Holi 2021: होली की मस्‍ती में डूबे लोग, रंग-गुलाल लगाकर दोस्‍तों संग कर रहे पार्टी

Holi 2021 शहर के गली मोहल्लों में युवकों का समूह झुंड बनाकर दोस्तों के बीच त्यौहार मना रहा है। एक दूसरे पर रंग लगाने के साथ बाइक पर सवार होकर एक जगह से दूसरी जगह पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 29 Mar 2021 09:27 AM (IST) Updated:Mon, 29 Mar 2021 10:30 AM (IST)
Holi 2021: होली की मस्‍ती में डूबे लोग, रंग-गुलाल लगाकर दोस्‍तों संग कर रहे पार्टी
रांची के मोरहाबादी मैदान में होली पर पार्टी करते लोग।

रांची, जासं। झारखंड में होली का त्यौहार पूरे उमंग और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रसार के बीच लोग अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के बीच पर्व का आनंद ले रहे हैं।‌ सार्वजनिक आयोजन पर प्रतिबंध है। लिहाजा लोग छोटे-छोटे समूहों में रंगों का पर्व मना रहे हैं। मोरहाबादी मैदान में मॉर्निंग वॉकर की ओर से होली का पर्व मनाया गया। एक साथ मैदान में चक्कर लगाने वाले लोग एक जगह एकत्रित हुए। एक दूसरे को रंग, अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

शहर के गली मोहल्लों में युवकों का समूह झुंड बनाकर दोस्तों के बीच त्यौहार मना रहा है। एक दूसरे पर रंग लगाने के साथ बाइक पर सवार होकर एक जगह से दूसरी जगह पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। बच्चे सर्वाधिक मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। बिना किसी औपचारिकता के गुब्बारे और पिचकारी में रंग भर कर राह चलते लोगों पर इसकी बरसात कर रहे हैं। होली के पिछले आयोजनों की तरह इस बार लोग घरों से कम निकल रहे हैं। शहर की अधिकांश सड़कें खाली हैं। अधिकांश दुकानें बंद है। जहां तहां रंगों की दुकानें जरूर खुली हुई हैं। कई जगह लोग घरों से दूर मैदानों में दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं।

chat bot
आपका साथी