शिफ्टिग के बाद भी पुराने भवन में जमा हो रहा है होल्डिग टैक्स

रांची नगर निगम का दफ्तर भले ही नए भवन में शिफ्ट हो गया है लेकिन होल्डिंग टैक्स पुरानी बिल्डिंग से ही वसूला जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 08:09 AM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 08:09 AM (IST)
शिफ्टिग के बाद भी पुराने भवन में जमा हो रहा है होल्डिग टैक्स
शिफ्टिग के बाद भी पुराने भवन में जमा हो रहा है होल्डिग टैक्स

जागरण संवाददाता, रांची : रांची नगर निगम का दफ्तर भले ही नए भवन में शिफ्ट हो गया है, लेकिन अभी भी होल्डिग से जुड़े सारे काम अभी भी पुराने भवन में ही हो रहे हैं। इस कारण होल्डिग जमा करने और नया होल्डिग नंबर लेने के लिए पहले नये से पुराने भवन का चक्कर लगाना पड़ रहा है। इस कारण लोगों को परेशानी हो रही है। निगम ने अभी तक श्री पब्लिकेशन को नए भवन में काउंटर खोलने के लिए जगह नहीं दी है। जबकि नए भवन में शिफ्टिग का काम सप्ताह दिन पहले ही पूरा हो चुका है।

विकास भारती बिशुनपुर ने विवेकानंद प्रतिमा के सामने किया झंडारोहण

जासं, रांची: विकास भारती बिशुनपुर ने अपने रांची कार्यालय परिसर में 72वां गणतंत्र दिवस मनाया। स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा के समक्ष सुबह 9 बजे झंडारोहण किया गया। यह कार्यक्रम जन शिक्षण संस्थान, विकास भारती रांची द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकास भारती के वरीय उपाध्यक्ष डा. अजय सिंह ने झंडारोहण किया। उन्होंने अपने संबोधन में विश्व के विभिन्न देशों के संविधान की चर्चा की और बताया कि हमारे देश का संविधान में संशोधन की गुंजाइश है। यह विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। उन्होंने झारखंड राज्य की छुटनी महतो को मिले पद्मश्री सम्मान का जिक्र करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित जन शिक्षण संस्थान के प्रशिक्षुओं एवं विकास भारती के कार्यकर्ताओं को यह बताया कि आप किसी भी मुकाम पर पहुंच सकते हैं। बशर्ते कि आपके मन में अपने लक्ष्य के प्रति अटूट विश्वास हो और आप उसे प्राप्त करने की दिशा में निरंतर अग्रसर हों।

इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा आयोग की सदस्या रंजना चौधरी, एकल अभियान के राष्ट्रीय पदाधिकारी ललन कुमार शर्मा, जन शिक्षण संस्थान के प्रभारी निदेशक, निखलेश मैती, संस्थान के प्रशिक्षु एवं विकास भारती के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के द्वितीय चरण में रंग-बिरंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें संस्थान के प्रशिक्षुओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य आदि की प्रस्तुति की। प्रत्येक गतिविधि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी