रांची व खूंटी में लगेगा हॉकी का ब्लू एस्ट्रोटर्फ, अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनेगा मोरहाबादी स्टेडियम

Jharkhand News Ranchi Hockey Stadium News रांची के मोरहाबादी स्टेडियम में बैठने की क्षमता बढ़ाई जाएगी। खेल निदेशक ने तीनों से राय लेने के बाद निर्णय लिया। बैठक में रांची व खूंटी के सिविल इंजीनियर भी मौजूद थे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 01:14 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 01:41 PM (IST)
रांची व खूंटी में लगेगा हॉकी का ब्लू एस्ट्रोटर्फ, अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनेगा मोरहाबादी स्टेडियम
Jharkhand News, Ranchi Hockey Stadium News रांची के मोरहाबादी स्टेडियम में बैठने की क्षमता बढ़ाई जाएगी।

रांची, जासं। झारखंड की दो बेटियों का ओलंपिक टीम में चयन का प्रभाव दिखने लगा है। दोनों के चयन के एक दिन बाद ही खेल विभाग ने कई वर्षों से खराब पड़े रांची व खूंटी के ग्रीन एस्ट्रोटर्फ को बदलने का निर्णय लिया है। शनिवार को खेल निदेशक जीशान कमर की अध्यक्षता में हुई बैठक में मोरहाबादी स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम व खूंटी के एस्ट्रोटर्फ को जल्द बदलने का निर्णय लिया गया। दोनों ही जगहों पर पिछले कई वर्षों से एस्ट्रोटर्फ खराब है।

रांची में 34वें राष्ट्रीय खेल के लिए 2009 में एस्ट्रोटर्फ बदला गया था। एस्ट्रोटर्फ बदलने के पूर्व खेल विभाग ने भारतीय महिला हाकी टीम की पूर्व कप्तान सुमराय टेटे, अशुंता लकड़ा, पूर्व ओलंपियन मनोहर टोप्पनो की भी राय ली। खेल निदेशक ने तीनों से राय लेने के बाद निर्णय लिया। बैठक में रांची व खूंटी के सिविल इंजीनियर भी मौजूद थे।

सभी से विचार करने के बाद दोनों जगह आधुनिक ब्लू एस्ट्रोटर्फ लगाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही मोरहाबादी स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने का निर्णय लिया गया। इसके तहत इस स्टेडियम को बड़ा किया जाएगा। यहां दर्शकाें के बैठने की क्षमता बढ़ाई जाएगी। साथ ही कुछ अन्य सुविधाओं को बढ़ाने का निर्णय लिया गया ताकि भविष्य में यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैच आयोजित हो सके।

ग्लोबल टेंडर होगा

एस्ट्रोटर्फ लगाने के लिए जल्द ही ग्लोबल टेंडर किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही सारी औपचारिकता पूरी कर काम शुरू करने का निर्णय लिया गया है। सूत्रों की मानें तो निक्की प्रधान व सलीमा टेटे का टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय टीम में चयन होने के बाद झारखंड सरकार ने राज्य के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से ग्राउंड को अपडेट करने का निर्णय लिया है।

chat bot
आपका साथी