युवाओं को जागरूक कर एचआइवी संक्रमण के फैलाव पर लग सकेगी रोक

विश्व एड्स दिवस पर झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति तथा राष्ट्रीय सेवा योजना रांची विश्वविद्यालय इकाई ने जागरूकता रैली रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार से मोरहाबादी मैदान तक निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 08:12 AM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 08:12 AM (IST)
युवाओं को जागरूक कर एचआइवी संक्रमण के फैलाव पर लग सकेगी रोक
युवाओं को जागरूक कर एचआइवी संक्रमण के फैलाव पर लग सकेगी रोक

जासं, रांची : विश्व एड्स दिवस पर झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति तथा राष्ट्रीय सेवा योजना, रांची विश्वविद्यालय इकाई ने जागरूकता रैली रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार से मोरहाबादी मैदान तक निकाली गई। अबकी बार विश्व एड्स दिवस का थीम एंड इनइक्वेलिटिज, एंड एड्स, एंड पैनडेमिक..रखा गया है। इस विषय पर रैली के माध्यम के कोरोना के संक्रमण काल में एड्स संक्रमण लोगों से बिना भेदभाव के किस प्रकार से झारखंड में एड्स को खत्म करना है इस पर छात्रों के बीच चर्चा की गई। जागरूकता रैली को झारखंड एड्स नियंत्रण समिति के परियोजना निदेशक डा. भुवनेश प्रताप सिंह, रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो डाक्टर कामिनी कुमार एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य कार्यक्रम समन्वय पदाधिकारी प्रो डा. ब्रजेश कुमार ने छात्रों को हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली के लिए रवाना किया। रैली रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार से मोरहाबादी मैदान होते हुए वापस आर्यभट्ट सभागार तक पहुंची।

डा. भुवनेश प्रताप सिंह ने कहा कि युवाओं को जागरूक कर हम झारखंड राज्य से एड्स के संक्रमण के फैलाव को रोक सकते हैं। एड्स की रोकथाम के लिए रेड रिबन क्लबों के माध्यम से सेमिनार का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जा सकता है। रेड रिबन क्लबों के माध्यम से राज्य में रक्त की कमी को दूर करने के लिए रक्तदान शिविरों के आयोजन में युवाओं की सहभागिता जरूरी है। एड्स की रोकथाम के लिए युवाओं को असुरक्षित यौन संबंध तथा सूई के माध्यम से एचआईवी के संक्रमण के प्रति जागरूक करना होगा। कुलपति ने कहा कि एड्स की रोकथाम में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। समय-समय पर विश्वविद्यालयों तथा कालेजों में छात्रों के बीच एड्स के संक्रमण विषय पर सेमिनार एवं चर्चा करानी चाहिए। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को इसमें अहम भूमिका निभाते हुए एड्स की रोकथाम के लिए आमलोगों के साथ साथ ग्रामीण लोगों को भी जागरूक करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। एनएसएस के राज्य कार्यक्रम समन्वयक प्रो डा बृजेश कुमार ने कहा कि राज्य स्तर पर रेड रिबन क्लब के माध्यम से स्वयंसेवकों को एड्स तथा एचआईवी से बचाव के लिए चिन्हित जगहों पर कैंप लगाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। ये रहे मौजूद : कार्यक्रम के दौरान रामलखन यादव कालेज के प्राचार्य, समिति के उप निदेशक आईईसी सत्य प्रकाश प्रसाद, ट्राई स्वयंसेवी संस्थान के सचिव उत्पल दत्त समेत सभी कालेजों के एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक, विभिन्न कालेज के छात्र एवं बड़ी संख्या में एनएसएस के कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवक उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी