Live-In Relationship: लिव इन पार्टनर की शादी रुकवाने युवती पहुंची थाना, हाई वोल्‍टेज ड्रामा

Live-In Relationship. तलाकशुदा और एक बच्ची की मां ने कोतवाली डीएसपी से मिलकर शादी रुकवाने की गुहार लगाई। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर युवक की शादी रुकवाने की तैयारी में है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Fri, 26 Apr 2019 08:17 AM (IST) Updated:Fri, 26 Apr 2019 08:17 AM (IST)
Live-In Relationship: लिव इन पार्टनर की शादी रुकवाने युवती पहुंची थाना, हाई वोल्‍टेज ड्रामा
Live-In Relationship: लिव इन पार्टनर की शादी रुकवाने युवती पहुंची थाना, हाई वोल्‍टेज ड्रामा

रांची, जासं। Live-In Relationship रांची के हरमू रोड में किराए के मकान में रहने वाली महिला ने पलामू हुसैनाबाद के युवक पर दो वर्षों से शादी का झांसा देकर लिव इन में रहने और दूसरे से शादी रचाने का आरोप लगाया है। महिला गुरुवार को कोतवाली डीएसपी के पास पहुंची। उसने बताया कि हुसैनाबाद स्थित झरहा गांव निवासी विशाल सिंह उर्फ सतीश कुमार-पिता योगेंद्र सिंह यौन शोषण करने के बाद दूसरी युवती से शादी रचा रहा है। पुलिस से महिला ने उसकी शादी रुकवाने की गुहार लगाई।

महिला की गुहार पर पुलिस हरकत में आई और डीएसपी के निर्देश पर सुखदेव नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इधर, पुलिस पलामू के हुसैनाबाद में आरोपित विशाल सिंह उर्फ सतीश कुमार की शादी रुकवाने की तैयार कर रही है। शुक्रवार को उसकी शादी है। पीडि़ता की मदद के लिए झारखंड आजाद पार्टी के अध्यक्ष कमलेश राम पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस से त्वरित कार्रवाई की गुहार लगाई है।

पति-पत्नी बताकर रहते थे दोनों

हरमू रोड के एक मकान में दोनों पति-पत्नी की तरह रहते थे। पीडि़ता के अनुसार उसकी एक बेटी है। पूर्व पति ओमप्रकाश से उसका विधिवत तलाक हो चुका है। तलाकशुदा और एक बच्ची की मां होने की जानकारी होते हुए भी आरोपित विशाल उसके करीब आया और शादी का झांसा देकर साथ रहने लगा। बेटी को अपनाने का भी वादा किया। दो वर्ष तक सबकुछ ठीक चला।

इधर, शादी की बात करने पर वह वह टालमटोल करने लगा। इसके बाद वह कमरा छोड़कर अपने गांव चला गया और दूसरी जगह शादी की तैयारी कर रहा है। गढ़वा जिले की लड़की से शादी की तैयारी है। महिला ने आरोप लगाया कि शादी की बात करने पर विशाल सिंह उर्फ सतीश कुमार उसे बेटी के साथ जान से मारने की धमकी देता है।

chat bot
आपका साथी