झारखंड बिहार सीमावर्ती क्षेत्र पहुंचा हाथियों का झुंड, कई घरों पर हमला बोला

कोडरमा जिले के लोकाई बलरोटांड मलकुप्पा मांझीटोला के रास्ते हाथियों का झुंड झारखंड बिहार सीमावर्ती क्षेत्र स्थित गांव पहुंच कर उत्पात मचाते हुए बिहार के रजौली थानांतर्गत चितरकोली पंचायत के रत्नपुर जंगल के समीप देखा गया है। झुंड ने कई घरों एवं उप स्वास्थ्य केंद्र को क्षतिग्रस्त कर दिया है।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 03:16 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 03:16 PM (IST)
झारखंड बिहार सीमावर्ती क्षेत्र पहुंचा हाथियों का झुंड, कई घरों पर हमला बोला
हाथियों के झुंड ने झारखंड बिहार सीमावर्ती क्षेत्र स्थित गांव पहुंच कर उत्पात मचाया।

कोडरमा, जासं। जिले के लोकाई, बलरोटांड, मलकुप्पा, मांझीटोला के रास्ते हाथियों का झुंड झारखंड बिहार सीमावर्ती क्षेत्र स्थित गांव पहुंच कर उत्पात मचाते हुए बिहार के रजौली थानान्तर्गत चितरकोली पंचायत के रत्नपुर जंगल के समीप देखा गया है। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात झारखंड बिहार सीमावर्ती क्षेत्र स्थित मेघातरी पंचायत के कुसाहाना टोला में हाथियों के झुंड ने कई घरों एवं उप स्वास्थ्य केंद्र को क्षतिग्रस्त करते हुए घरों में रखे अनाजों को भी नुकसान पहुंचाया। कुसाहाना टोला निवसी कन्हाई सिंह के रसोई घर को ढाते हुए चैनल गेट एवं खिड़की तोड़ कर अनाज खा गया। लखन सिंह का आवासीय परिसर को क्षतिग्रस्त करते हुए अनाज खा गए। वहीं एक अन्य ग्रामीण की खिड़की तोड़ कर अनाज खा गया।

सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम क्षति का आकलन करने में जुटी है। हलांकि दोपहर तक अंचल कर्मी वन कर्मियों के साथ नहीं पहुंचे थे। इस बाबत डीएफओ सूरज कुमार ने कहा कि पिछले 6 दिनों से हाथियों का झुंड जिले के विभिन्न जंगल क्षेत्र के रास्ते वाइल्ड लाइफ एरिया भेजा गया था। शुक्रवार को झारखंड बिहार सीमावर्ती क्षेत्र स्थित गांव पहुंच उत्पात मचाने की सूचना मिली है। हाथियों के झुंड पर वन विभाग की टीम नज़र बनाये हुए है और ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा गया है। वहीं स्थानीय कुसाहना गांव के ग्रामीणों के अनुसार मेघातरी क्षेत्र में हाथियों के झुंड के पहुंचने से गांवों में रातजग्गा सा माहौल बना है और ग्रामीणों में अब भी दहशत बरकरार है। बहरहाल हाथियों के झुंडअब कोडरमा वन क्षेत्र के रास्ते रजौली बिहार क्षेत्र में देखे जाने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

chat bot
आपका साथी