पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि के खिलाफ झामुमो निकालेगा मशाल जुलूस, एक मार्च को पूरे राज्‍य में धरना-प्रदर्शन

Petrol Diesel Price Protest झामुमो के महासचिव विनोद पांडेय ने बताया है कि 28 फरवरी को झारखंड के सभी जिला मुख्यालय में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। इधर कांग्रेस ने भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि को लेकर आंदोलन करने की रणनीति बनाई है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Tue, 23 Feb 2021 05:36 PM (IST) Updated:Tue, 23 Feb 2021 06:48 PM (IST)
पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि के खिलाफ झामुमो निकालेगा मशाल जुलूस, एक मार्च को पूरे राज्‍य में धरना-प्रदर्शन
झामुमो के महासचिव विनोद पांडेय। फाइल फोटो

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Petrol Diesel Price Protest राज्‍य की सत्‍ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति माेर्चा (झामुमो) पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल का विरोध करेगी। इसके लिए पार्टी ने व्‍यापक रणनीति बनाई है। झामुमो के महासचिव विनोद पांडेय ने बताया है कि 28 फरवरी को झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। इसके बाद एक मार्च को झामुमो के कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराएंगे।

उन्होंने कहा कि बहुत हुई महंगाई की मार का नारा देकर सत्ता में आई भाजपा अब अपने ही नारे को भूल चुकी है। उन्होंने कहा कि फिलहाल अंतरराष्ट्रीय बाजार में जहां एक तरफ कच्चे तेल के दाम में भारी कमी आई है, वहीं दूसरी तरफ डीजल, पेट्रोल एवं रसोई गैस की कीमत में अप्रत्याशित वृद्धि केंद्र सरकार की नीयत और नीति को दर्शाता है। देश के अन्नदाता किसानों के आंदोलन के प्रति केंद्र सरकार के उदासीन रवैये के कारण आंदोलन आरंभ होने से लेकर अब तक 250 किसानों की मृत्यु हो गई है।

केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण राज्यव्यापी आंदोलन का आह्वान किया गया है। सभी जिला कमेटियों को निर्देश दिया गया है कि आंदोलनात्मक कार्यक्रमों की सफलता सुनिश्चित करें। बता दें कि इससे पूर्व कांग्रेस ने भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि को लेकर आंदोलन करने की रणनीति बनाई है। कांग्रेस ने भी धरना-प्रदर्शन, मशाल जुलूस निकालने का निर्णय लिया है।

chat bot
आपका साथी