Jharkhand: कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट को लेकर राज्य सरकार अलर्ट, बढ़ाई जांच

देश के कुछ राज्यों में कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट मिलने के बाद झारखंड सरकार भी अलर्ट हो गई है। राज्य सरकार ने इस वैरिएंट के झारखंड में भी होने की पुष्टि के लिए जीनोम सिक्वेंसिंग हेतु सैंपल भुवनेश्वर स्थित रीजनल जीनोम सिक्विसेंसिंग लेबोरेट्री को भेजे गए हैं।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 02:18 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 02:18 PM (IST)
Jharkhand: कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट को लेकर राज्य सरकार अलर्ट, बढ़ाई जांच
Jharkhand: कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट को लेकर राज्य सरकार अलर्ट, बढ़ाई जांच। जागरण

रांची, राज्य ब्यूरो। देश के कुछ राज्यों में कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट मिलने के बाद झारखंड सरकार भी अलर्ट हो गई है। राज्य सरकार ने इस वैरिएंट के झारखंड में भी होने की पुष्टि के लिए जीनोम सिक्वेंसिंग हेतु सैंपल भुवनेश्वर स्थित रीजनल जीनोम सिक्विसेंसिंग लेबोरेट्री को भेजे गए हैं। हालांकि अभी तक झारखंड में डेल्टा प्लस होने की पुष्टि नहीं हुई है।

इधर, राज्य सरकार ने डेल्टा के इस नए म्यूटेंट की रोकथाम के लिए कोरोना जांच की रफ्तार बढ़ा दी है। पिछले दिनों जहां 13 जिलों में विशेष अभियान चलाकर एक लाख से अधिक लोगों की कोरोना जांच हुई, वहीं दैनिक जांच भी बढ़ा दी गई है। बुधवार को भी राज्य में लगभग 64 हजार सैंपल की जांच हुई। इससे पहले औसतन 40 हजार सैंपल की जांच प्रतिदिन हो रही थी। बता दें कि राज्य में पूर्व में बड़ी संख्या में सैंपल में डेल्टा वैरिएंट होने की पुष्टि हो चुकी है। अबतक 328 सैंपल में 204 में डेल्टा वैरिएंट मिले हैं। राज्य में यह वैरिएंट अधिक खतरनाक साबित हुआ है।

क्या है कोरोना का डेल्टा प्लस वैरिएंट

कोरोना का नया स्वरूप डेल्टा प्लस डेल्टा (बी.1.617.2) वैरिएंट में म्यूटेशन से बना है। इसमें दक्षिण अफ्रीका में पाए गए बीटा वैरिएंट के भी लक्षण मिलते हैं। इसलिए यह ज्यादा खतरनाक माना जा रहा है। आठ राज्यों में इसके 40 मामले सामने आ चुके हैं

chat bot
आपका साथी