Hemant Soren Corona Test: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आज होगा कोरोना टेस्‍ट, संक्रमण से सहमी सरकार

Hemant Soren Corona Test शनिवार को मुख्यमंत्री सीएमओ के तमाम वरीय अधिकारियों का भी कोरोना टेस्ट के लिए नमूना लिया जाएगा। उनसे किसी को मुलाकात करने की अनुमति नहीं है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 10:46 PM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 04:50 AM (IST)
Hemant Soren Corona Test: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आज होगा कोरोना टेस्‍ट, संक्रमण से सहमी सरकार
Hemant Soren Corona Test: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आज होगा कोरोना टेस्‍ट, संक्रमण से सहमी सरकार

रांची, राज्य ब्यूरो। अपने मंत्रिमंडल के सहयोगी मिथिलेश ठाकुर और टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो के कोरोना संक्रमित होने के बाद होम क्वारंटाइन हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जल्द ही कोरोना टेस्ट कराएंगे। जानकारी के मुताबिक शनिवार को उनके रक्त का नमूना लिया जाएगा। रविवार शाम तक उनकी रिपोर्ट मिलने की संभावना है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन फिलहाल पूरी तरह स्वस्थ हैैं। वे अपने सरकारी आवास से पूरा कामकाज निपटा रहे हैैं और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे हैैं।

एहतियात के तौर पर मुख्यमंत्री के सारे कार्यक्रम रद कर दिए गए हैैं। उनसे किसी को मुलाकात करने की अनुमति नहीं है। शनिवार को मुख्यमंत्री के साथ-साथ मुख्यमंत्री कार्यालय के तमाम वरीय अधिकारियों का भी कोरोना टेस्ट के लिए नमूना लिया जाएगा। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरूण एक्का, प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद, वरीय आप्त सचिव सुनील श्रीवास्तव भी फिलहाल होम क्वारंटाइन में है।

chat bot
आपका साथी