वाट्सएप ग्रुप बनाकर कोरोना काल में जरूरतमंदों की मदद कर रही हेल्पिग रांची पीपल

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच तमाम स्वयंसेवी संस्थाए मरीजों जरूरतमंदों की सेवा में लगी हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 07:35 AM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 07:35 AM (IST)
वाट्सएप ग्रुप बनाकर कोरोना काल में जरूरतमंदों की मदद कर रही हेल्पिग रांची पीपल
वाट्सएप ग्रुप बनाकर कोरोना काल में जरूरतमंदों की मदद कर रही हेल्पिग रांची पीपल

जागरण संवाददाता, रांची : कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच तमाम स्वयंसेवी संस्थाए मरीजों, जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आई हैं। ऐसी संस्थाओं की मदद की बदौलत बहुत साले मरीजों व उनके स्वजनों को राहत मिली है। इसी कड़ी में हेल्पिग रांची पीपल संस्था की ओर से एक वाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। वाट्सएप ग्रुप के जरिए कोरोना संक्रमितों को मदद दी जा रही है। ऑक्सीजन सिलेंडर, दवा, भोजन और प्लाज्मा भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इस ग्रुप में समाजसेवियों के अलावा राजनीतिक दल के सदस्य, प्रशासनिक अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ताओं को जोड़ा गया है। अभी तक इस वाट्सएप समूह के जरिए 500 लोगों को हॉस्पिटल की सुविधा, 100 लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर, 200 लोगों को दवा और 50 लोगों को राशन दिया जा चुका है। वाट्सएप समूह में सभी लोग एक दूसरे की मदद परिवार की तरह कर रहे हैं। ग्रुप में पहले पेशेंट के बारे में सूचना दी जाती है। इसके बाद ग्रुप में मौजूद लोग बताते हैं कि हॉस्पिटल में बेड कहां खाली है और मरीज को क्या जरूरत है। मरीज की सारी जरूरतें फौरन पूरी की जाती हैं। इस ग्रुप को डोरंडा कॉलेज के शिक्षक व सामाजिक कार्यकर्ता अवधेश ठाकुर ने बनाया है। उन्होंने बताया कि वाट्सएप ग्रुप के जरिए लोगों को काफी मदद मिल रही है। लोग कभी भी हेल्पिग रांची पीपल के नंबर पर फोन भी कर सकते हैं। डा. विश्वास भी इस ग्रुप से जुड़ी हुई हैं। वह बताती हैं कि इससे कई प्रोफेसर छात्र-छात्राएं कोरोना संक्रमित होने के बाद लाभान्वित हुए हैं।

chat bot
आपका साथी