ईद से पहले कर्मियों का वेतन भुगतान करे कंपनी, कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति दयनीय

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच आर्थिक संकट से जूझ रही एचईसी के कर्मचारी ईद से पहले वेतन भुगतान की गुहार लगा रहे हैं। एचईसी मजदूर संघ के प्लांट सचिव मोहम्मद खुर्शीद आलम ने कहा है कि पिछले दो महीने से कंपनी के कर्मचारियों का वेतन बकाया है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 11:14 AM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 11:14 AM (IST)
ईद से पहले कर्मियों का वेतन भुगतान करे कंपनी, कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति दयनीय
ईद से पहले कर्मियों का वेतन भुगतान करे कंपनी। जागरण

रांची, जासं । कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच आर्थिक संकट से जूझ रही एचईसी के कर्मचारी ईद से पहले वेतन भुगतान की गुहार लगा रहे हैं। एचईसी प्रबंधन से एचईसी मजदूर संघ के प्लांट सचिव मोहम्मद खुर्शीद आलम ने कहा है कि पिछले दो महीने से कंपनी के कर्मचारियों का वेतन बकाया है। कोरोना संक्रमण के दौरान कर्मचारियों की स्थिति ठीक नहीं है। इस समय संक्रमण से बचने के लिए तमाम उपाय और इलाज में पैसे खर्च हो रहे हैं। वहीं रमजान का महीना चल रहा है जिससे परिवारिक खर्चा काफी ज्यादा बढ़ गया है, इस कोरोना काल में भी एचईसी प्रबंधन के गाइडलाइन के अनुसार सभी कर्मचारी अपनी निष्ठा से काम में जा रहे हैं। इसी माह ईद का त्यौहार है,  इस त्यौहार में काफी खर्च होती है। इसीलिए प्रबंधन से आग्रह है ईद से पहले 2 महीना का पेमेंट एक साथ कर्मचारियों को दे।

एचईसी मजदूर संघ के अध्यक्ष जीतू लोहरा ने कामगार और मजदूरों की मांग को लेकर सोमवार को एक पत्र भी प्रबंधन को लिखा। इसमें संघ की तरफ से कहा गया है कि एचईसी में काम करने वाले किसी भी कर्मचारी एवं सप्लाई कर्मचारीयों की कोविड-19 महामारी के कारण मृत्यु होती है तो उसका 50 लाख का इंश्योरेंस होना चाहिए। साथ ही साथ उसके जगह पर उसके परिवार के एक सदस्य को शीघ्र स्थाई नौकरी की दी जाए। वर्तमान में जो कर्मचारी इमरजेंसी सेवा में लगातार ड्यूटी कर रहे हैं उनको प्रोत्साहन राशि भी दिया जाना चाहिए। इससे कर्मचारियों का हौसला बढ़ेगा जिसका असर उत्पादन पर अन्य कार्य स्थलों पर देखने के लिए मिलेगा।

chat bot
आपका साथी