Jharkhand Weather Updates: 8 जुलाई तक झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

Jharkhand Weather Updates News. सावन के पहले दिन रांची और आसपास के इलाके में बादल छाये रहेंगे। गरज के साथ मध्यम दर्जे की बारिश होगी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 11:54 AM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 03:14 PM (IST)
Jharkhand Weather Updates: 8 जुलाई तक झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
Jharkhand Weather Updates: 8 जुलाई तक झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

रांची, जेएनएन। झारखंड के कई इलाकों में अगले कुछ घंटों में बारिश होने की संभावना है। राज्‍य के गढ़वा के साथ पलामू और पूर्वी सिंहभूम के साथ सरायकेला खरसावां में बारिश का अनुमान है। इन इलाकों में कुछ देर में झमाझम बारिश हो सकती है। इस दौरान मेघ गर्जन और वज्रपात भी होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से जानी अलर्ट के अनुसार, मध्‍यम दर्जे की बारिश हो सकती है। साथ ही वज्रपात होने की भी प्रबल संभावना है।

सावन के पहले दिन रांची और आसपास के इलाके में बादल छाये रहेंगे। गर्ज के साथ मध्यम दर्जे की बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार कई जगह पर वज्रपात की भी संभावना है। बंगाल की खाड़ी में समुद्र तल से 7.6 किमी बने निम्न दाब के क्षेत्र के चलते रांची और आसपास के इलाके में आठ तारीख तक बारिश होती रहेगी। विभाग के द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट के तहत बताया गया है कि रांची और आसपास के इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है।

तापमान     अधिकतम तापमान      न्यूनतम तापमान

रांची            32.0                           24.5

जमशेदपुर     33.4                           26.0

डालटेनगंज    31.8                           26.0

chat bot
आपका साथी